फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Viral Fever Patients Flood SN Medical College agra Emergency Beds Full

वायरल फीवर: तेज बुखार की चपेट में लोग, एसएन अस्पताल में बेड हुए फुल, मरीजों में ये लक्षण आ रहे सामने

Sun, 13 Sep 2026 08:16 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 13 Sep 2026 08:16 PM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में वायरल फीवर, डायरिया और निमोनिया के मरीज बढ़ने से सभी 80 बेड फुल हो गए हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 12 बेड की ट्रायज यूनिट शुरू की गई है।

विज्ञापन
Viral Fever Patients Flood SN Medical College agra Emergency Beds Full
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 इलाज में लापरवाही से वायरल फीवर के मरीजों की हालत गंभीर हो रही है। प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। ऐसे में इमरजेंसी में मरीज भर्ती हो रहे हैं। डायरिया, निमोनिया के मरीज भी आ रहे हैं। इससे इमरजेंसी फुल चल रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रायज यूनिट भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 80 बेड की सुविधा है। बीते महीने से बारिश से पारा कम होने और फिर तेज धूप से बढ़ने के कारण वायरल फीवर परेशान कर रहा है। इसमें तेज बुखार आ रहा रहा। जुकाम-खांसी और दर्द से शरीर टूट रहा है। इलाज में देरी या फिर पूरा कोर्स नहीं करने पर थकान, कमजोरी भी हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटलेट्स कम होने से घबराहट, सीने में जकड़न की परेशानी भी बन रही है। इसके मरीज भर्ती हो रहे हैं। एसएन में बेड फुल चल रहे हैं। इसके चलते 12 बेड की ट्रायज यूनिट भी शुरू करके मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि वायरल फीवर की वजह से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बेड फुल होने पर गेट के पास ही ट्रायज यूनिट शुरू करा दी है। यहां पर गंभीर मरीजों को घुसते भर्ती कर इलाज मिलेगा। बगल में ही पर्चा काउंटर है, इससे मरीजों को परेशानी नहीं होगी।
 

बढ़ते मरीजों को देख फ्लू डेस्क भी बनाई
इमरजेंसी प्रभारी डॉ. मनीष बंसल ने बताया कि स्वाइन फ्लू समेत वायरल फीवर, इन्फ्लुएंजा ए के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। एसएन ओपीडी में फ्लू ओपीडी के बाद इमरजेंसी में फ्लू डेस्क भी बना दी है। इससे मरीज आने पर उनको संबंधित विभाग में भेजा जा रहा है। इससे मरीजों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed