{"_id":"6aa67baf47f16dc3200e6efc","slug":"woman-creates-ruckus-after-traffic-is-halted-for-defence-minister-rajnath-singh-in-agra-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आगरा में रक्षा मंत्री के लिए ट्रैफिक रोकने पर भड़की महिला, काफिले के सामने आने का प्रयास; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आगरा में रक्षा मंत्री के लिए ट्रैफिक रोकने पर भड़की महिला, काफिले के सामने आने का प्रयास; वीडियो वायरल
Sun, 13 Sep 2026 04:02 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:02 PM IST
सार
आगरा में रक्षा मंत्री के दाैरे के दाैरान एक महिला के हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला ट्रैफिक रोके जाने से आक्रोशित थीं।
विज्ञापन
महिला ने ट्रैफिक रोकने का किया विरोध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दाैरे के दाैरान ट्रैफिक रोकने पर एक महिला ने हंगामा कर दिया। महिला ने रक्षा मंत्री के काफिले के सामने आने का भी प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह महिला को रोका। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज में आयोजित खटीक समाज गर्जना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। रक्षा मंत्री के काफिले के गुजरने के दाैरान पुलिस की ओर से इस रूट पर ट्रैफिक को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
इस दाैरान एक स्थानीय महिला ने ट्रैफिक रोकने पर आक्रोश जताया। इस दाैरान उनकी पुलिसकर्मी से नोकझोंक भी हुई। तभी गुजर रहे रक्षा मंत्री के काफिले के सामने आने का भी महिला ने प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला को रोका।
महिला ने हंगामा करते हुए कहा कि जनता को घंटों रोकने का क्या मतलब। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें-आगरा में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दंपती को ट्राॅला ने राैंदा, पति की माैके पर ही माैत; पत्नी गंभीर घायल