{"_id":"6aa6adad56ade22482011870","slug":"fraudster-cheats-father-of-eaight-lakh-hands-over-fake-appointment-letter-2026-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग में नौकरी: जानें किस तरह एक बुजुर्ग पिता से ठगे आठ लाख रुपये, टूट गया बेटे के लिए देखा सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग में नौकरी: जानें किस तरह एक बुजुर्ग पिता से ठगे आठ लाख रुपये, टूट गया बेटे के लिए देखा सपना
Sun, 13 Sep 2026 07:35 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 13 Sep 2026 07:35 PM IST
सार
बेटे को डाक विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने आगरा के एक बुजुर्ग पिता से 8.08 लाख रुपये ठग लिए। फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। इतना ही नहीं रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
युवक सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बेटे को डाकघर (इंडिया पोस्ट) में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक जालसाज ने पिता से 8,00,800 रुपये हड़प लिए। आरोपी ने खुद को डाक विभाग में ऊंचे पद पर तैनात अधिकारी का भाई बताया था। इस मामले में एकता थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ताजगंज के कमलबाग कॉलोनी निवासी सनोज कुमार ने पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी मारुति सिटी रोड पर इलेक्ट्रॉनिक सामान रिपेयर की दुकान है। वहां उनकी मुलाकात क्षेत्र में किराए पर रह रहे गजेंद्र कुमार (मूल निवासी रिठौरा गांव, अकोला) से हुई।गजेंद्र ने अपने भाई प्रवेंद्र कुमार को इंडिया पोस्ट, नई दिल्ली में बड़ा अधिकारी बताते हुए मेरे बेटे अभिषेक कुमार को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में आठ से दस लाख रुपये सिक्योरिटी जमा कराने की बात कही। गजेंद्र ने अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन 4,64,800 रुपये और नकद 3,36,000 रुपये लिए। उसने प्रशिक्षण पूरा होने पर रकम लौटाने का भरोसा दिया। गजेंद्र उन्हें और अभिषेक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल, नई दिल्ली ले गया और चिकित्सकीय जांच प्रक्रिया कराई। इसके बाद सहारनपुर में इंडिया पोस्ट का प्रशिक्षण केंद्र बताकर जगह दिखाई।
एक होटल में अभिषेक की मूल हाईस्कूल अंकतालिका ले ली गई और उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया। बाद में प्रशिक्षण की जानकारी मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगा और फोन उठाना बंद कर दिया। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बैंक विवरण, ऑनलाइन लेन-देन के स्क्रीनशॉट और बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।