{"_id":"6aae7bd393fc5ef3230701a6","slug":"video-report-of-the-kidnapping-of-a-child-returning-home-from-school-in-jalandhar-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में स्कूल से घर जा रहे बच्चे के अपहरण की सूचना, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में स्कूल से घर जा रहे बच्चे के अपहरण की सूचना, मचा हड़कंप
थाना डिवीजन नंबर-1 के तहत गुलाब देवी रोड के गुरु नानक नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों के बीच यह सूचना फैल गई कि पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक एक बच्चे को अपने साथ लेकर चले गए और उसका बैग नहर में फेंक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना-1 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मौके पर पहुंचे एसपी मुख्यतयार राय, थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि अभी तक किडनैपिंग की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।
घटना से जुड़ी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें बाइक पर तीन लोगों के बीच एक बच्चा बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, तस्वीर और घटना के पूरे संदर्भ की पुलिस जांच कर रही है। पूर्व पार्षद जगदीश समराय ने बताया कि करीब दो बजे जब वह इलाके से गुजर रहे थे तो वहां काफी लोग जमा थे। लोगों ने उन्हें बताया कि बाइक सवार युवकों द्वारा बच्चे को ले जाने की बात सामने आई है।
स्थानीय बच्चों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन युवक थे। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुलाब देवी रोड के पास स्थित इलाके के तीन स्कूलों के प्रिंसिपलों से भी संपर्क किया गया, लेकिन फिलहाल किसी स्कूल से बच्चे के लापता होने या किडनैपिंग की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने किडनैपिंग की पुष्टि नहीं की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।