Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाई पूरण की बेटी को नौकरी नहीं: अब आईएएस पत्नी को मिलेगी सात साल तक आर्थिक सहायता, इसलिए लिया गया ये फैसला

Tue, 10 Nov 2026 09:53 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 10 Nov 2026 09:53 AM IST
सार

दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की बेटी नौकरी नहीं करेगी। आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार को अंतिम वेतन के बराबर मासिक राशि मिलेगी। महंगाई भत्ता और फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस भी देय होगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद गृह विभाग के निर्देश पर डीजीपी ने आदेश जारी किया है। बेटी की एचसीएस में अनुकंपा नियुक्ति का दावा छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Haryana: Late IPS Officer Y Puran Kumar IAS Wife to Get 7-Year Financial Assistance Instead of Job
Late IPS Officer Y Puran Kumar - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की बेटी को अनुकंपा आधार पर नौकरी देने के बजाय अब उनकी आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार को सात साल तक अनुकंपा वित्तीय सहायता (सीएफए) मिलेगी। इसके तहत उन्हें दिवंगत अधिकारी के अंतिम वेतन के बराबर मासिक सहायता राशि दी जाएगी। 


साथ ही नियमानुसार महंगाई भत्ता और फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस भी मिलेगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद गृह विभाग के निर्देश पर डीजीपी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, अमनीत पी. कुमार ने सितंबर में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बेटी की हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) में अनुकंपा नियुक्ति का दावा वापस लेने और इसके बजाय परिवार को अनुकंपा वित्तीय सहायता देने की मांग की थी। 
Trending Videos
Haryana: Late IPS Officer Y Puran Kumar IAS Wife to Get 7-Year Financial Assistance Instead of Job
एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने अपने घर में गोली मार की खुदकुशी - फोटो : पीटीआई
अक्तूबर के अंत में मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलने के बाद अब इस संबंध में विभागीय आदेश जारी किए गए हैं। नियमानुसार मकान किराया भत्ता भी दो साल तक मिलेगा। लाभार्थी के पुनर्विवाह या मृत्यु होने पर यह सहायता समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा पहले प्राप्त पारिवारिक पेंशन की राशि को बकाया सहायता राशि से समायोजित किया जाएगा।

 
Haryana: Late IPS Officer Y Puran Kumar IAS Wife to Get 7-Year Financial Assistance Instead of Job
एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने की खुदकुशी, पुलिस व परिजन के साथ बेटी - फोटो : पीटीआई
11 सितंबर को मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र
अमनीत पी. कुमार ने 11 सितंबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर टर्मिनल सेवा लाभों के पुनर्निर्धारण की मांग की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव, मुख्य सचिव, डीजीपी और प्रधान महालेखाकार को भी पत्र की प्रति भेजी थी। इसमें स्पष्ट किया था कि परिवार अब बेटी की अनुकंपा नियुक्ति का दावा आगे नहीं बढ़ाना चाहता। इससे पहले परिवार ने बेटी के लिए एचसीएस में नौकरी की मांग की थी, जो सरकार के स्तर पर प्रक्रियाधीन थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana: Late IPS Officer Y Puran Kumar IAS Wife to Get 7-Year Financial Assistance Instead of Job
एडीजीपी वाई पूरण कुमार के शव को लेकर जाती पुलिस - फोटो : पीटीआई
इसलिए छोड़ा नौकरी का दावा
अमनीत पी. कुमार ने हरियाणा सिविल सेवा (अनुकंपा वित्तीय सहायता या नियुक्ति) नियम-2019 का हवाला देते हुए कहा था कि नियमों के तहत कर्मचारी की मृत्यु के समय आयु 52 वर्ष से कम होने पर ही अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान लागू होता है। उनके पति की मृत्यु के समय आयु 52 वर्ष से अधिक थी। ऐसे में परिवार ने अनुकंपा नियुक्ति का दावा छोड़कर वित्तीय सहायता का विकल्प चुना।

 
विज्ञापन
Haryana: Late IPS Officer Y Puran Kumar IAS Wife to Get 7-Year Financial Assistance Instead of Job
एडीजीपी वाई पूरण कुमार की फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
यह है मामला
सात अक्तूबर 2025 को आईपीएस अधिकारी वाई. पूरण कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उनके सुसाइड नोट के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस ने तत्कालीन डीजीपी शत्रुजीत कपूर सहित 10 से अधिक आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed