IND vs NZ Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, बिना एक भी गेंद डाले रद्द, सीरीज में आगे भारत
{"_id":"6af26b12f14816325c0bfc53","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-3rd-odi-2026-match-at-seddon-stadium-news-in-hindi-2026-11-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Highlights: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, बिना एक भी गेंद डाले रद्द, सीरीज में आगे भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Tue, 10 Nov 2026 11:16 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:16 AM IST
खास बातें
India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे मुकाबला नहीं हो सका। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच शुरू ही नहीं हो सका। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
11:16 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: बारिश में धुला मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द करना पड़ा है। हैमिल्टन में मंगलवार को लगातार बारिश हो रही थी जिस कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच को रद्द करना पड़ा। पहले टॉस दो घंटे से भी ज्यादा देरी से हुआ जिसमें भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस से पहले ही ओवरों की कटौती कर दी गई और मैच 40-40 ओवर का कराने का फैसला किया गया। हालांकि, टॉस के तुरंत बाद बारिश आ गई जिससे मैच शुरू नहीं हो सका।शुरुआत में बारिश हल्की लग रही थी, लेकिन बीच-बीच में तेज हो रही थी। लगातार बारिश के कारण पिच को कवर्स से ढकना पड़ा और अंपायरों ने दो-तीन बार मैदान का निरीक्षण भी किया। लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मैच शुरू ही नहीं हो सका। कटऑफ टाइम में अभी समय था, लेकिन हैमिल्टन में पूरे दिन बारिश का पूर्वानुमान था, लिहाजा इसे रद्द घोषित करना पड़ा। भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है। सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट मौंगानुई में खेला जाएगा।
10:34 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: मैच का इंतजार जारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे मैच के शुरू होने का इंतजार जारी है। बारिश के कारण मुकाबला शुरू होने में देरी हो रही है। हैमिल्टन में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मैच में हालांकि, टॉस हो गया है। भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया है।Rains have picked up again here in Hamilton. The ⏳ game continues. #NZvIND https://t.co/FRccK485hx
— BCCI (@BCCI) November 10, 2026
विज्ञापन
09:41 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: मैच शुरू होने में देरी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच के शुरू होने में देरी हो रही है। बारिश के कारण टॉस दो घंटे की देरी से हुआ। मैच को 9:30 बजे शुरू होना था, लेकिन अब तक मुकाबला शुरू नहीं हो सका है। मुकाबला 40-40 ओवर का कराया जाना है, लेकिन संभव है कि इसमें और भी कटौती हो।09:18 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: मैदान कवर्स से ढका
हैमिल्टन में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। तीसरे वनडे में टॉस हो गया है और भारत ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया है। टॉस के ठीक बाद एक बार फिर बारिश आ गई जिससे पिच को कवर्स से ढकना पड़ा है।09:16 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्ष पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।
09:13 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। गिल ने बताया कि भारत ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। न्यूजीलैंड ने हालांकि, एकादश में एक बदलाव किया है। बारिश के कारण टॉस दो घंटे से अधिक समय की देरी से हुआ। मैच 40-40 ओवर का कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:03 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: फिर बारिश शुरू
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में देरी हो रही है। टॉस नौ बजे होना था और दोनों कप्तान मैदान पर आ गए थे, लेकिन टॉस से ठीक पहले दोबारा बारिश शुरू हो गई। बारिश हालांकि, ज्यादा तेज नहीं हो रही है, लेकिन पिच को कवर्स से ढक दिया गया है। दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर ही मौजूद हैं।08:23 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: टॉस पर आया अपडेट
हैमिल्टन में बारिश रुकने के बाद अंपायर ने मैदान का निरीक्षण किया। टॉस भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजे होगा, जबकि मुकाबला 9:30 बजे शुरू होगा। ओवर में हालांकि, कटौती की गई है और अब मुकाबला 40-40 ओवर का कराया जाएगा।Good news from Hamilton Toss at 4.30 PM Local (9.00 AM IST) Play begins at 5.00 PM Local (9.30 AM IST) 40 overs per side game #TeamIndia | #NZvIND
— BCCI (@BCCI) November 10, 2026
08:18 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: हैमिल्टन में बारिश रुकी
हैमिल्टन में फिलहाल बारिश नहीं हो रही है। मैदान पर कवर्स भी मौजूद नहीं हैं और मैदानकर्मी आउटफील्ड को सुखाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ देर में अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे।07:58 AM, 10-Nov-2026