{"_id":"6a900a4766b2fa253d09600b","slug":"video-opd-closed-at-jalandhar-civil-hospital-patients-left-wandering-for-treatment-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर सिविल अस्पताल में ओपीडी बंद, इलाज के लिए भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर सिविल अस्पताल में ओपीडी बंद, इलाज के लिए भटके मरीज
सरकारी कर्मचारियों की राज्यव्यापी महाहड़ताल के चलते सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में कामकाज प्रभावित रहा। जालंधर में भी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला, जहां सिविल अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद रहने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, पुलिस पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने डीसी दफ्तर के बाहर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा पसरा रहा। सिविल अस्पताल की क्लास-4 गवर्नमेंट एम्प्लाइज यूनियन के प्रधान डिंपल गिल ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर सरकार को जल्द फैसला लेना चाहिए।
उन्होंने बताया कि पीएपी में दोपहर 1 बजे सरकार के साथ बैठक प्रस्तावित है। मांगें नहीं मानी गईं तो कर्मचारी आगे की रणनीति तय करेंगे। नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान कांता कुमारी ने भी डीए, पुरानी पेंशन बहाली और कर्मचारियों को पक्का करने समेत लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील मुख्यमंत्री से की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।