{"_id":"6a985c448011048fcd0fddc2","slug":"electric-store-owner-robbed-in-jalandhar-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद सेकेंड में लुट गया व्यापारी: कार से उतरना पड़ा भारी, जालंधर की इस घटना से लें सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद सेकेंड में लुट गया व्यापारी: कार से उतरना पड़ा भारी, जालंधर की इस घटना से लें सबक
Wed, 02 Sep 2026 10:56 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:56 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में भाटिया इलेक्ट्रिक स्टोर के मालिक से करीब 10 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब साढ़े आठ बजे थाना डिवीजन नंबर-4 के अंतर्गत केसरी पेट्रोल पंप के बाहर हुई। जानकारी के मुताबिक, सरण पाल सिंह दुकान से घर जा रहे थे।
रास्ते में पीएनबी चौक रेड लाइट के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद वह केसरी पेट्रोल पंप पर पंचर लगवाने के लिए रुके। जैसे ही वह कार से उतरकर टायर देखने के लिए पीछे गए। इसी दौरान एक व्यक्ति कार की सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 10 लाख रुपये होने की बात सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी जांच शुरू कर दी है। एडीसीपी सिटी-1 मुख्तियार राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहनों में नकदी या कीमती सामान बिना निगरानी के न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।