फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former South African cricketer Jonty Rhodes advice to Indian captain Shubman Gill ahead of ODI World Cup 2027

जोंटी रोड्स की भारतीय कप्तान शुभमन गिल को सलाह: सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा उठाने को कहा, दिए ये सुझाव

Thu, 03 Sep 2026 12:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 03 Sep 2026 12:29 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को सलाह दी है। रोड्स का कहना है कि कप्तानी करते वक्त गिल को सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा उठाना चाहिए।

विज्ञापन
Former South African cricketer Jonty Rhodes advice to Indian captain Shubman Gill ahead of ODI World Cup 2027
शुभमन गिल - फोटो : BCCI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स का मानना है कि भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा उठाना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अपनी कप्तानी की शैली और सोच को भी बनाए रखना चाहिए।  रोड्स ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी करना आसान नहीं होता और इसका काफी दबाव होता है। हालांकि, उन्हें भरोसा है कि शुभमन गिल इस चुनौती को अच्छी तरह संभाल सकते हैं और एक सफल कप्तान साबित होंगे। 
विज्ञापन

कप्तान के तौर पर कैसा है गिल का रिकॉर्ड
पिछले साल अक्तूबर में रोहित की जगह भारत का वनडे कप्तान बनने के बाद से गिल ने छह मैच जीते हैं और इतने ही मैच हारे हैं, यानी उनका जीत प्रतिशत 50 रहा है। रोड्स ने कहा, एक लीडर के तौर पर सबसे जरूरी बात यह समझना है कि आपके आस-पास सीनियर खिलाड़ी हैं। अगर आप मदद, राय या आइडिया मांगते हैं, तो यह आपकी कप्तानी के लिए कोई बुरी बात नहीं है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा, जाहिर है कि लीडर और कप्तान के तौर पर आखिरी फैसला आपको ही लेना होता है। इतने अनुभवी खिलाड़ियों की कप्तानी करने में अक्सर यही सबसे मुश्किल काम होता है। वे सभी आपको बेहतरीन विकल्प देते हैं, लेकिन फैसला आपको ही करना होता है। इसी कारण रोहित और विराट जैसे खिलाड़ियों का साथ होना और शुभमन का एनर्जी लेवल हमेशा एक जैसा रहा है। कप्तान के तौर पर और उससे पहले एक खिलाड़ी के तौर पर उनका व्यवहार हमेशा एक जैसा रहा है। जब तक वह किसी और जैसा बनने की कोशिश नहीं करते जो कि नामुमकिन है, क्योंकि दबाव में आप हमेशा वही बन जाते हैं जो आप असल में हैं तब तक सब ठीक रहेगा। वह बहुत तेजी से इस लय में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड्स ने विश्व कप में खेलने वाली टीम को दिए सुझाव
रोड्स का मानना है कि 2027 क्रिकेट विश्व कप में खेलने वाली टीमों को अलग-अलग परिस्थितियों के अनुसार जल्दी खुद को ढालना होगा। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे की संयुक्त मेजबानी में होगा। उन्होंने कहा कि समुद्र के किनारे खेले जाने वाले मैचों की परिस्थितियां जोहानिसबर्ग और प्रिटोरिया जैसे ऊंचाई वाले शहरों से काफी अलग होती हैं। इसलिए टीमों को हर जगह के हालात को समझकर अपनी रणनीति बनानी होगी। 

जोंटी रोड्स ने कहा कि साउथ अफ्रीका की पिचें आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती हैं, इसलिए वहां बल्ले और गेंद के बीच बहुत ज्यादा संघर्ष नहीं देखने को मिलता। गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बल्लेबाज अपने शॉट आसानी से खेल पाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय बल्लेबाज आधुनिक क्रिकेट के हिसाब से खुद को बहुत जल्दी ढाल चुके हैं। खास तौर पर वे रैंप और स्कूप जैसे नए जमाने के शॉट शानदार तरीके से खेलते हैं। भारतीय खिलाड़ी गेंद के करीब जाकर इन शॉट्स को काफी प्रभावी ढंग से अंजाम देते हैं, जो उनकी बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed