{"_id":"6a9015e9d00b78211c0c52b6","slug":"video-protest-by-employees-and-pensioners-in-garhshankar-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गढ़शंकर में कर्मचारियों-पेंशनरों का प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़शंकर में कर्मचारियों-पेंशनरों का प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान
पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों की जायज मांगों की कथित अनदेखी के विरोध में कर्मचारी एवं पेंशनर सांझा फ्रंट तथा सांझा मुलाजिम मंच पंजाब के आह्वान पर गढ़शंकर तहसील के कर्मचारियों और पेंशनरों ने सामूहिक छुट्टी लेकर रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों और पेंशनरों ने स्थानीय गांधी पार्क में रोष रैली करने के बाद शहर में मार्च निकाला और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रैली को संबोधित करते हुए कर्मचारी संगठनों के नेताओं मुकेश कुमार, शाम सुंदर, विनय कुमार, संदीप गिल, बलकार सिंह मघाणिया, बलवंत राम, विनोद कुमार, नरेश कुमार, इंदरजीत कौर, गुरबख्श कौर, गीतांजलि और हंस राज गढ़शंकर ने कहा कि सरकार द्वारा लंबे समय से कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानदेय पर कार्यरत मिड-डे मील वर्करों, आशा वर्करों, आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।