{"_id":"6a8fc3639129fc64ff042abd","slug":"video-video-brasha-ma-bharabharakara-gara-khaparal-ka-makana-bl-bl-bca-paravara-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बारिश में भरभराकर गिरा खपरैल का मकान, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बारिश में भरभराकर गिरा खपरैल का मकान, बाल-बाल बचा परिवार
तारुन। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार की रात नरायनपुर गांव में एक कच्चा खपरैल मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि परिवार बगल में बने छप्पर में सो रहा था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर-गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
पीड़ित जावेद निवासी नरायनपुर का मकान काफी पुराना और मिट्टी की दीवारों से बना था, जिस पर खपरा छाया हुआ था। तेज बारिश के कारण मकान अचानक ढह गया। मलबे में अलमारी, कपड़े, बर्तन, गैस सिलेंडर व अन्य घरेलू सामान दब गया।
बताया गया कि जावेद को अभी तक प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है। परिवार इसी जर्जर मकान में सामान रखकर बगल में बने छप्पर में गुजर-बसर कर रहा था। इस संबंध में लेखपाल देव प्रकाश तिवारी ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।