Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperatures in Chandigarh will drop starting in early December

चंडीगढ़ में दिसंबर की शुरुआत से गिरेगा पारा: इस दिन से छाएगा कोहरा, क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान?

Sat, 28 Nov 2026 07:44 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Nov 2026 07:44 PM IST
सार

चंडीगढ़ में दिसंबर की शुरुआत से ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोहरे की संभावना जताई है। हालांकि अभी बारिश को कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम खुष्क रहने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Temperatures in Chandigarh will drop starting in early December
चंडीगढ़ में दिसंबर की शुरुआत से बढ़ेगी ठंड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नवंबर के आखिरी दिनों में भी दिन के समय गर्मी का अहसास करा रहा मौसम दिसंबर की शुरुआत के साथ करवट ले सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। दो और तीन दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इससे दोपहर के समय भी ठंड का अहसास बढ़ सकता है।

विज्ञापन


शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.5 से 3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में करीब 17.8 डिग्री का अंतर रहा। यानी दोपहर में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का मिला-जुला असर बना हुआ है।
विज्ञापन


सुबह के समय कोहरा बढ़ाएगा परेशानी
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने एक दिसंबर तक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़क और हाईवे पर सफर करने वालों को परेशानी हो सकती है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 30 नवंबर और एक दिसंबर को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री रह सकता है। इसके बाद दो और तीन दिसंबर को पारा 26 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। यानी दिसंबर के शुरुआती दिनों में दिन की गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed