Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
In Faridkot, SSP Gurbans Singh Bais inspected special police checkpoints; vigilance has been heightened ahead of the elections
{"_id":"6afdc55ea2f5ab08d3085c52","slug":"video-in-faridkot-ssp-gurbans-singh-bais-inspected-special-police-checkpoints-vigilance-has-been-heightened-ahead-of-the-elections-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में एसएसपी गुरबंस सिंह बैस ने स्पेशल पुलिस नाकों का निरीक्षण, चुनाव से पहले बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में एसएसपी गुरबंस सिंह बैस ने स्पेशल पुलिस नाकों का निरीक्षण, चुनाव से पहले बढ़ाई सतर्कता
फरीदकोट जिला पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर स्पेशल पुलिस नाकों को और सतर्क कर दिया है। बुधवार को एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने इन नाकों
का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
एसएसपी गुरबंस सिंह बैस ने बताया कि जिले में हर प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से जिले के महत्वपूर्ण स्थानों पर गजटेड अधिकारियों की निगरानी में विशेष पुलिस टीमों की तैनाती कर मजबूत नाकाबंदी की गई है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों, पार्किंग स्थलों और अन्य संवेदनशील जगहों पर भी बारीकी से जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण करना, गैरकानूनी गतिविधियों को रोकना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। वाहन जांच की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाकों पर पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई जाए और वहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की सावधानीपूर्वक जांच की जाए। उन्होंने चेकिंग के दौरान वाहन और पाईस जैसी एप्लीकेशनों का उचित इस्तेमाल करने संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो और समयबद्ध तरीके से जांच पूरी कर उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।