{"_id":"6afd759958830498a20bbb97","slug":"youth-will-get-a-chance-to-win-1-crore-know-the-registration-and-complete-details-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवाओं को मिलेगा ₹1 करोड़ जीतने का मौका, जानें रजिस्ट्रेशन और पूरी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को मिलेगा ₹1 करोड़ जीतने का मौका, जानें रजिस्ट्रेशन और पूरी डिटेल
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:23 PM IST
Link Copied
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। आम आदमी पार्टी सरकार ने 'पंजाब दा करोड़पति' नामक एक राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता शुरू की है, जिसके माध्यम से एक नौजवान अपने ज्ञान और मेहनत के बल पर एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार जीत सकता है। सरकार का कहना है कि यह पहल शिक्षा, प्रतिभा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेलों के साथ-साथ शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। सरकार का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में युवाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है। इसी सोच के तहत, 2022 में 'खेडां वतन पंजाब दियां' की शुरुआत की गई थी, जिसका उद्देश्य गांवों से लेकर शहरों तक युवाओं को खेल के मैदानों से जोड़ना और छिपी खेल प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना था। इस पहल के माध्यम से अब तक लगभग 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ा गया है और लगभग 26 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जा चुकी है। अब 'पंजाब दा करोड़पति' प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं की बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।