Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, a person on a scooter removed and took away a street light bulb; the incident was captured on CCTV.
{"_id":"6afd7425b9f66de4a605cb5d","slug":"video-in-fatehabad-a-person-on-a-scooter-removed-and-took-away-a-street-light-bulb-the-incident-was-captured-on-cctv-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में स्ट्रीट लाइट का बल्ब निकालकर ले गया स्कूटी सवार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में स्ट्रीट लाइट का बल्ब निकालकर ले गया स्कूटी सवार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
शहर में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी करने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर चार में सन्यास आश्रम रोड पर हनुमान मंदिर के पास खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट टूटकर नीचे लटक गई। इसके बाद बुधवार सुबह करीब चार बजे स्कूटी पर पहुंचे एक व्यक्ति ने लाइट का बल्ब उतारा और लेकर फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, स्ट्रीट लाइट का खंभे से टूटकर नीचे लटकना और फिर बल्ब चोरी होना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से बल्ब ले जाने वाले व्यक्ति की गतिविधियां सामने आई हैं। कैमरा नहीं होता तो बल्ब कहां गया, इसका पता लगाना भी मुश्किल होता।
पार्षद प्रतिनिधि मनोज नारंग ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे यह घटना हुई। इसकी सूचना नगर परिषद के अधिकारियों को दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।