Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Patiala residents highlight key issues, including drug addiction, employment, education, and health.

पटियाला की जनता ने बताए बड़े मुद्दे, नशा, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

Wed, 18 Nov 2026 03:00 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Wed, 18 Nov 2026 03:00 PM IST
Patiala residents highlight key issues, including drug addiction, employment, education, and health.

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लगी है। इसी बीच अमर उजाला के ‘क्या बोलता पंजाब’ अभियान के तहत पटियाला में विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की गई, जिसमें नशा, स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी जनता की सबसे बड़ी चिंताओं के रूप में सामने आए। लोगों का कहना है कि चुनावी वादों और सरकारी घोषणाओं से ज्यादा जरूरी इन समस्याओं का जमीन पर स्थायी समाधान है। पटियाला निवासी प्रोफेशनल अकाउंटेंट मुकेश कपूर ने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ नशे के आदी युवाओं के इलाज और पुनर्वास की बेहतर व्यवस्था भी जरूरी है। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर, जरूरी दवाइयां, जांच और आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि गरीब परिवारों को महंगे निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी सुरजीत सिंह ने युवाओं के लिए पंजाब में ही रोजगार के अवसर पैदा करने पर जोर दिया। उनका कहना है कि सरकारी भर्तियां समय पर होनी चाहिए और निजी क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर उद्योग, कारोबार और स्वरोजगार के अवसर तैयार किए जाने चाहिए, ताकि युवाओं को मजबूरी में दूसरे राज्यों या विदेश का रुख न करना पड़े। उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देने की बात कही। वहीं दुकानदार ओम प्रकाश पाहवा ने कहा कि नशे की समस्या खत्म करने के लिए पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई जरूरी है। गांवों में जागरूकता अभियान चलाने और पंचायतों, स्कूलों व धार्मिक संस्थाओं को साथ जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में केवल भवन और सुविधाएं बढ़ाना पर्याप्त नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के वास्तविक शैक्षणिक स्तर और परिणामों में सुधार होना चाहिए। पटियाला की जनता का संदेश साफ है कि 2027 में आने वाली सरकार से घोषणाओं से ज्यादा ठोस काम और बुनियादी समस्याओं के समाधान की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंबेडकरनगर मुठभेड़: पुलिस ने बताया कैसी घटित हुई घटना, मारा गया सुपारी किलर

18 Nov 2026

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक! 21 नवंबर को भारी बारिश, 50 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट

18 Nov 2026

अयोध्या: शुरू हुई चौदह कोसी परिक्रमा, आज लाखों लोगों के उमड़ने की उम्मीद

18 Nov 2026

‘सूर्या’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्ती, IMA ने उठाए सवाल! डॉ. अनुराग शर्मा से खास बातचीत

18 Nov 2026

VIDEO: सकीट पर मंगलवार को मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

18 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: गोपाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री ने किया गो-पूजन, लिया आशीर्वाद।

18 Nov 2026

VIDEO: जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन।

18 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: बेवर कस्बे में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भक्ति और आध्यात्म की अविरल धारा बह रही है।

18 Nov 2026

VIDEO: शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, ठेके में रखे पाउच उठाकर बाहर फेंके।

18 Nov 2026

दमोह: अवैध मिट्टी से भरा ट्रैक्टर रोकना वनकर्मी को पड़ा भारी, चालक ने दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर

18 Nov 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; जय श्री महाकाल से गूंजा परिसर

18 Nov 2026

ऋषिकेश: पंडवास की धुन पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं, इगास पर्व पर लोक संस्कृति की दिखी झलक

17 Nov 2026

मेरठ: श्रद्धालुओं ने गायों को गुड़, हरा चारा खिलाया, तिलक लगाकर किया पूजन

17 Nov 2026

शीतला माता मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान लाभार्थियों और कम आय वाले परिवारों को इलाज में मिलेगी सब्सिडी

17 Nov 2026

वीडियो: नैनीताल नगर पालिका में सभासदों का प्रदर्शन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था में देरी पर जताई नाराजगी

17 Nov 2026

मेरठ: स्मोकिंग से होने वाली बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक किया

17 Nov 2026

मेरठ: शिव मंदिर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और कीमती सामान चोरी

17 Nov 2026

मेरठ: निशुल्क नेत्र शिविर में 650 मरीजों की जांच, 220 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित

17 Nov 2026

मेरठ: पीएनबी के प्रबंध निदेशक बैंक की योजनाओं की जानकारी दी

17 Nov 2026

मेरठ: गोपाष्टमी पर किया गोवंश का पूजन, संरक्षण का लिया संकल्प

17 Nov 2026

कानपुर: रामादेवी चौराहे पर खराब पड़ी लाइटें, वाहन चालकों को होती परेशानी

17 Nov 2026

गंगा की रेती पर सजा आस्था का महाकुंभ, प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने किया मेले का भव्य शुभारंभ

17 Nov 2026

वीडियो: युवा महोत्सव में लोहाघाट के प्रतिभागियों का रहा दबदबा

17 Nov 2026

रूमा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रामादेवी चौराहा कराया गया खाली

17 Nov 2026

आइसा का सम्मेलन संपन्न: अंकिता भंडारी के माता पिता भी पहुंचे, हुए भावुक

17 Nov 2026

श्री राधा-कृष्ण गोशाला में 23 लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा

17 Nov 2026

जिस राज्य की प्रजा प्रसन्न, वही राम राज्य : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

17 Nov 2026

गोपाष्टमी पर गोशालाओं में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोमाता का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि

जमीन तकसीम की नकल देने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

17 Nov 2026

सीहोर: बुधनी में गोदाम बना आग का गोला, बिजली उपकरण और प्लास्टिक का सामान जलकर खाक; लाखों की क्षति की आशंका

17 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed