{"_id":"6afd75ab131c1bf39d03089d","slug":"video-loan-fair-in-chamoli-rs-25-lakh-loan-granted-to-womens-group-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"चमोली में ऋण मेला: महिला समूह को 25 लाख का ऋण दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में ऋण मेला: महिला समूह को 25 लाख का ऋण दिया गया
Renu Saklani
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:23 PM IST
Link Copied
चमोली जिला सहकारी बैंक व सहकारिता विभाग के द्धारा आयोजित ऋण मेला में 25 लाख का ऋण वितरण किया गया। इस वित्तीय वर्ष में चमोली जिला सहकारी बैंक ने जनपद के अंतर्गत 293 करोड़ रुपये जीरों प्रतिशत ऋण वितरण किया। चमोली जिला सहकारी बैंक व सहकारिता विभाग के द्धारा देवाल ब्लॉक से ऋण मेला का शुभारंभ किया। ब्लॉक सभागार में आयोजित ऋण मेला का शुभारंभ विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 हजार से अधिक लखपति दीदी बन गई है। उन्होंने लोगों से स्थानीय चीजों को रोजगार से जोड़ने की अपील की। कहा कि प्रदेश में 293 करोड़ रूपये का जीरों प्रतिशत ऋण वितरण किया गया। चमोली जिला सहकारी बैंक के सचिव एवं महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश व सहकारी बैंक चमोली के जिलाध्यक्ष गजेंद्र रावत ने कहा कि सहकारी बैंक व समितियों के माध्यम से महिलाओं को जोड़ा गया। प्रदेश में करीब 12 हजार महिला समूह कार्य कर रही हैं, कहा कि 1960 में चमोली जिले में स्थापित बैंक में आज ढ़ाई लाख खाताधारक हैं, प्रदेश में बैंक के पास अभी 16 सौ करोड़ डिपाजिट हैं। बैंक ने जनपद के अंतर्गत साढ़े 12 करोड़ वाहन ऋण दिया। बैंक होम स्टे, व्यवसाय, रोजगार सृजन के लिए ऋण दे रहा है। बैंक ने मोबाईल बैकिंग के लिए आवेदन किया गया है। प्रमुख तेजपाल रावत ने पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने व विभागों से सरकार की योजनाओं का प्रचार- प्रसार करने को कहा।
इस ऋण मेला में लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह को पांच लाख का ऋण दिया गया। मेला में विभिन्न रोजगार के लिए 25 लाख का चैक दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।