Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Alleged cow slaughter and beef smuggling gang busted in Faridkot; five arrested; beef, bones, and a Bolero vehicle seized
{"_id":"6acb82e5f345cf99dc0b1823","slug":"video-alleged-cow-slaughter-and-beef-smuggling-gang-busted-in-faridkot-five-arrested-beef-bones-and-a-bolero-vehicle-seized-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में कथित गौ हत्या और मांस तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; बोलेरो समेत गौ मांस और हड्डियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में कथित गौ हत्या और मांस तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार; बोलेरो समेत गौ मांस और हड्डियां बरामद
थाना सदर पुलिस ने संयुक्त गौ रक्षा दल पंजाब के महासचिव महंत गरीब दास की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए कथित गौ हत्या और गौ मांस की तस्करी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कथित गौ मांस, हड्डियां और एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव पहलूवाला निवासी सतपाल सिंह उर्फ सत्ती और हरबंस सिंह उर्फ बंसी तथा गांव मचाकी मल सिंह में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी वजीर सिंह, अखिल अहमद और जमील अहमद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, संयुक्त गौ रक्षा दल पंजाब के महासचिव महंत गरीब दास ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गांव पहलूवाला निवासी सतपाल सिंह उर्फ सत्ती ने कथित तौर पर एक गिरोह बनाया हुआ है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि गिरोह के सदस्य लावारिस घूम रहे गोवंश को पकड़कर उनकी हत्या करने के बाद मांस दूसरे राज्यों में सप्लाई करते थे। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने अपने घर में गोवंश की हत्या कर मांस और हड्डियों को अलग-अलग किया हुआ था।
शिकायत मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने संबंधित ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, वहां से कथित गौ मांस, हड्डियां और अन्य सामग्री बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।
इस संबंध में एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गोवंश को काटने के बाद उसकी हड्डियां और अन्य अवशेष नहर में फेंक देते थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी कर रही है। पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि कथित गौ मांस की सप्लाई किन-किन स्थानों पर की जाती थी और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।