{"_id":"6b0c1cc4c86e8c5cf80b7cc4","slug":"sukhbir-badal-and-manpreet-badal-to-share-political-stage-after-16-year-rift-in-punjabsukhbir-singh-badal-man-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिटेंगी दूरियां: 16 साल बाद एक मंच पर होंगे सुखबीर और मनप्रीत बादल, सियासत ने रिश्तों में बनाई थी दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिटेंगी दूरियां: 16 साल बाद एक मंच पर होंगे सुखबीर और मनप्रीत बादल, सियासत ने रिश्तों में बनाई थी दरार
Sun, 29 Nov 2026 06:14 PM IST
Sharukh Khan
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 29 Nov 2026 06:14 PM IST
सार
16 साल बाद सुखबीर सिंह बादल और मनप्रीत बादल एक मंच पर होंगे। सत्ता, नेतृत्व और आर्थिक नीतियों पर टकराव से चचेरे भाई अलग हुए थे। भाजपा-अकाली गठबंधन ने फिर राजनीतिक रास्ते मिलाए हैं।
विज्ञापन
punjab assembly election 2027
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब की सियासत में बादल परिवार का पुराना राजनीतिक टकराव फिर चर्चा में है। करीब 16 साल बाद सुखबीर सिंह बादल और मनप्रीत सिंह बादल एक ही राजनीतिक मंच पर नजर आएंगे। कभी पार्टी के नेतृत्व, सत्ता और आर्थिक नीतियों को लेकर दोनों चचेरे भाइयों के रास्ते अलग हो गए थे।
परिवार के सदस्य अलग-अलग दलों में शामिल होकर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे। अब भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन ने दोनों को फिर एक साझा मंच पर ला दिया है।
प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई गुरदास सिंह बादल के बेटे मनप्रीत ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और लंदन से कानून की पढ़ाई की। वर्ष 1995 में प्रकाश सिंह बादल ने उन्हें गिद्दड़बाहा विधानसभा उपचुनाव में अकाली दल का टिकट दिया। इसके बाद वह 1997, 2002 और 2007 में विधायक चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के सदस्य अलग-अलग दलों में शामिल होकर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे। अब भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन ने दोनों को फिर एक साझा मंच पर ला दिया है।
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई गुरदास सिंह बादल के बेटे मनप्रीत ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और लंदन से कानून की पढ़ाई की। वर्ष 1995 में प्रकाश सिंह बादल ने उन्हें गिद्दड़बाहा विधानसभा उपचुनाव में अकाली दल का टिकट दिया। इसके बाद वह 1997, 2002 और 2007 में विधायक चुने गए।
विज्ञापन
Trending Videos
2007 में अकाली-भाजपा सरकार बनने पर वित्त मंत्री बने। दूसरी ओर सुखबीर सिंह बादल 1996 में फरीदकोट से लोकसभा पहुंचे। 1998 में दोबारा सांसद बने और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे। वर्ष 2008 में उन्हें अकाली दल का अध्यक्ष बनाया गया।
आर्थिक नीतियों पर टकराव से टूटा रिश्ता
वर्ष 2007 से 2010 के बीच दोनों के मतभेद गहराने लगे। मनप्रीत पंजाब के बढ़ते कर्ज और खराब आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे। उनका मानना था कि मुफ्त सुविधाओं और सब्सिडी की राजनीति पर पुनर्विचार होना चाहिए। दूसरी ओर सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं पर आगे बढ़ रही थी।
अक्तूबर 2010 में विवाद बढ़ने पर अकाली दल ने मनप्रीत को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया। प्रकाश सिंह बादल ने उन्हें मंत्रिमंडल से भी हटा दिया। मनप्रीत का कहना था कि उन्होंने इससे पहले ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी को सुखबीर दल बताते हुए नेतृत्व पर सवाल उठाए। इसके बाद उन्होंने जनवरी 2011 में पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) बनाई।
