Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Youth in Tohana raise a spirited call against drug abuse; marathon flagged off from the bus stand
{"_id":"6acb27dc6d0dfe2b93033464","slug":"video-youth-in-tohana-raise-a-spirited-call-against-drug-abuse-marathon-flagged-off-from-the-bus-stand-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में नशा मुक्ति को लेकर युवाओं ने भरी हुंकार, बस स्टैंड से मैराथन को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में नशा मुक्ति को लेकर युवाओं ने भरी हुंकार, बस स्टैंड से मैराथन को दिखाई हरी झंडी
पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे नशा मुक्त टोहाना अभियान के तहत रविवार को शहर में विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी जयभगवान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला पहुंचे। विशेष अतिथि के तौर पर एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा व नगर परिषद चेयरमैन नरेश बंसल मौजूद रहे।
शहर के पुराने बस स्टैंड से शुरू हुए इस कार्यक्रम में हजारों युवाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में नशा मुक्त टोहाना के बैनर और तिरंगा लिए युवा भारत माता के जयकारे लगाते नजर आए। डीएसपी जयभगवान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नशा मुक्त भारत और फिट इंडिया का जो नारा है, उसी संकल्प को लेकर यह दौड़ आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा नशे जैसी बुराई को जड़मूल से खत्म करने का संकल्प लेते हैं।
वहीं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि आज टोहाना के नौजवानों, बच्चों और बेटियों में जो जोश देखने को मिला है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लंबे समय से जिला मुख्यालयों पर मैराथन व खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर कर रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव के जरिए लाखों युवाओं को खेल से जोड़ने का काम किया गया है। बराला ने कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और राष्ट्र को खोखला करता है, इसलिए हर युवा को नशे के खिलाफ सिपाही बनना होगा।
कार्यक्रम के तहत बस स्टैंड से शुरू हुई मैराथन दौड़ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस बस स्टैंड पर ही संपन्न हुई। इसके बाद कामकोरा स्टेडियम में विभिन्न एथलीट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।