Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Repair work on the 132 kV line has begun in Gohana; power supply will remain suspended until 4 PM.
{"_id":"6acb2e538a866c7f9807818c","slug":"video-repair-work-on-the-132-kv-line-has-begun-in-gohana-power-supply-will-remain-suspended-until-4-pm-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना में 132 केवी लाइन पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, शाम 4 बजे तक बंद रहेगी बिजली की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में 132 केवी लाइन पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, शाम 4 बजे तक बंद रहेगी बिजली की सप्लाई
शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार सुबह 132 केवी लाइन और पावर हाउस में मरमत का कार्य शुरू हो गया। मरम्मत कार्य सुबह 7 शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान शहर और आसपास के गांव में गरीब 9 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों के बिजली संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
शहर में महम रोड पर स्थित 132 केवी पावर हाउस से बिजली की सप्लाई दी जाती है। पावर हाउस में बिजली की आपूर्ति जसिया स्थित 220 केवी पावर हाउस से होती है। जसिया से शहरी पावर हाउस तक 132 कवि लाइन लगी हुई है। लंबे समय से इस लाइन की मरम्मत नहीं हुई थी। मरम्मत के अभाव में कई बार लाइन में हॉट प्वाइंट बन जाते हैं। इससे लाइन में बिजली के फाल्ट आने शुरू हो जाते हैं।
बिजनेस प्लाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रविवार को 132 केवी लाइन की मरम्मत की गई। निगम के इंजीनियरों और कर्मचारी लाइन की बारीकी से जांच कर रहे हैं। एसडीओ रोहित ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान संपूर्ण लाइन और पावर हाउस परिसर में ट्रांसफार्मर की जांच की जा रही है।
इस दौरान कर्मचारियों ने बिजली की लाइनों के नीचे उगे हुए पेड़ों की टहनियों की भी छंटाई की। इस दौरान सुरक्षा कारणों के चलते बिजली की आपूर्ति बंद रखी गई। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।