{"_id":"6acb31decf25b1cc70021cdc","slug":"video-mussoorie-winter-festival-crowds-danced-late-into-night-to-pritams-jagar-performances-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मसूरी शरदोत्सव: प्रीतम के जागरों पर देर रात तक झूमे लोग, गीतों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी शरदोत्सव: प्रीतम के जागरों पर देर रात तक झूमे लोग, गीतों ने बांधा समा
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:21 PM IST
Link Copied
पांच दिवसीय मसूरी शरदोत्सव का समापन लोक संस्कृति और संगीत के यादगार रंगों के साथ हुआ। अंतिम सांस्कृतिक संध्या जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के नाम रही। उन्होंने अपने लोकप्रिय जागरों और गढ़वाली लोकगीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रीतम भरतवाण के गीतों की धुन पर लोग देर रात तक झूमते रहे। पूरा माहौल उत्तराखंड की लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर हो गया। उन्होंने ‘शुभ संध्या’, ‘हिमवंती देसा’, ‘लाड़ी बेटुली’ और ‘शिवजी कैलाश’ जैसे कई लोकप्रिय जागर प्रस्तुत किए। इसके साथ ही उन्होंने लगातार लोकगीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। उनके जागरों और पारंपरिक गीतों में पहाड़ की लोक आस्था, देवी-देवताओं के प्रति श्रद्धा और गढ़वाली संस्कृति की झलक मिली। उनकी गायकी और पारंपरिक धुनों ने दर्शकों को लोक संस्कृति से जोड़ा। गीतों के दौरान दर्शक तालियां बजाकर कलाकार का उत्साह बढ़ाते रहे। लोक संगीत की गूंज के बीच लोग देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।