{"_id":"6aa541a6ff6167e42908bffd","slug":"video-senior-citizens-forum-meets-in-pauni-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पौनी में सीनियर सिटीजन फोरम की बैठक, कॉलेज में पेयजल सुविधा का मुद्दा उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पौनी में सीनियर सिटीजन फोरम की बैठक, कॉलेज में पेयजल सुविधा का मुद्दा उठा
Nikita Gupta
Updated Sat, 12 Sep 2026 05:42 PM IST
Link Copied
शनिवार को सीनियर सिटीजन फोरम पौनी के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान हाल ही में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक कमल किशोर शर्मा और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मदन लाल बिल्ला ने सीनियर सिटीजन फोरम की सदस्यता ग्रहण की।
नवनियुक्त सदस्यों ने कहा कि फोरम के सदस्यों द्वारा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उठाकर उनकी आवाज सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने तथा समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने फोरम से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि वे भी फोरम के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं के समाधान और समाज सेवा के लिए कार्य करेंगे।
फोरम के अध्यक्ष अजीत राम बधोत्रा ने दोनों नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि फोरम समाजहित के मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा। बैठक के दौरान उन्होंने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पौनी में पेयजल सुविधा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में अभी तक पीने के पानी का नल नहीं लगाया गया है, जिसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कॉलेज में जल्द से जल्द पेयजल नल की व्यवस्था की जाए, ताकि विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर फोरम के सदस्य जतिंदर बक्शी, नसीब सिंह, रमेश वर्मा, सतपाल, कश्मीरी लाल, मोहन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।