{"_id":"6a8ffa14e8396429f5030a12","slug":"video-manimahesh-yatra-langar-material-four-trucks-parwanoo-gaurikund-2026-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: मणिमहेश यात्रा के लिए 20वें लंगर की सामग्री चार ट्रकों में रवाना, परवाणू से गौरीकुंड पहुंचाई जाएगी सेवा सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: मणिमहेश यात्रा के लिए 20वें लंगर की सामग्री चार ट्रकों में रवाना, परवाणू से गौरीकुंड पहुंचाई जाएगी सेवा सामग्री
Ankesh Dogra
Updated Thu, 27 Aug 2026 03:42 PM IST
Link Copied
मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए परवाणू से लंगर और जरूरी सामग्री की खेप रवाना की गई। सेक्टर-2 हिमगिरी में पूजा-अर्चना के बाद हर हर महादेव लंगर एवं सेवा समिति, परवाणू की ओर से चार ट्रकों में भरकर सामग्री गौरीकुंड के लिए भेजी गई।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि ठाकुर दास शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने रिबन काटकर चारों ट्रकों को रवाना किया। ट्रकों में श्रद्धालुओं के लिए दवाइयां, लंगर में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक खाद्य सामग्री और ठहरने की व्यवस्था से संबंधित सामान भेजा गया है।
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि हर हर महादेव लंगर सेवा की शुरुआत करीब 20 वर्ष पहले एक छोटे से टेंट से की गई थी। लगातार सहयोग और समिति के सदस्यों की मेहनत से आज यह सेवा काफी विस्तार ले चुकी है।
उन्होंने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान समिति की ओर से प्रतिदिन करीब 600 से 800 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की जाती है। इसके साथ ही जरूरतमंद श्रद्धालुओं को दवाइयां और भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है।
सामग्री रवाना करने से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान समिति की सेवा गतिविधियों में सहयोग करने वाले सदस्यों और सहयोगियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा के इस कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। चार ट्रकों में सामग्री रवाना होने के साथ ही मणिमहेश यात्रा के दौरान लंगर और सेवा व्यवस्था की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।