Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Ground Report: Medical examinations for persons with disabilities underway in Sirmaur! No dedicated board in Nahan; assessments taking place in OPD queues.
{"_id":"6a58e25b7bcb9c9c1109ce01","slug":"video-ground-report-medical-examinations-for-persons-with-disabilities-underway-in-sirmaur-no-dedicated-board-in-nahan-assessments-taking-place-in-opd-queues-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड रिपोर्ट: सिरमौर में दिव्यांगों की परीक्षा ले रहा मेडिकल! नाहन में बोर्ड नहीं, ओपीडी की कतारों में हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड रिपोर्ट: सिरमौर में दिव्यांगों की परीक्षा ले रहा मेडिकल! नाहन में बोर्ड नहीं, ओपीडी की कतारों में हो रही जांच
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाना किसी परीक्षा से कम नहीं रह गया है। सरकार जहां दिव्यांगों को सुविधाएं देने के दावे कर रही है, वहीं जमीनी हकीकत यह है कि एक मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए उन्हें सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचना पड़ रहा है। यहां भी राहत नहीं मिलती। चिकित्सकों की भारी कमी के कारण दिव्यांग मेडिकल बोर्ड नियमित रूप से नहीं बैठ पा रहा, जिससे दिव्यांगों को सामान्य मरीजों के साथ ओपीडी की लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी जांच करवानी पड़ रही है। हालात इतने खराब हैं कि कई बार दिव्यांगों को एक बार नहीं, बल्कि दो, तीन और पांच-पांच बार तक नाहन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और शारीरिक रूप से असहाय लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है। सिरमौर जिले में दिव्यांगता मेडिकल की मुख्य सुविधा मेडिकल कॉलेज नाहन में ही उपलब्ध है। हालांकि कुछ मामलों में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भी मेडिकल बोर्ड बैठता है। ऐसे में राजगढ़, हरिपुरधार, नौहराधार, संगड़ाह, शिलाई, ददाहू, पच्छाद, सराहां, बड़ू साहिब, चांदनी समेत दुर्गम क्षेत्रों से दिव्यांगजन घंटों का सफर तय कर यहां पहुंचते हैं। कई दिव्यांगों की शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं होती कि वे बस से सफर कर सकें। मजबूरी में उन्हें टैक्सी या निजी वाहन किराये पर लेना पड़ता है, जिस पर हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। अधिकांश मामलों में उनके साथ दो-दो परिजन भी आते हैं, जिससे खर्च और बढ़ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।