{"_id":"6aa7f5d33675217bb5003c60","slug":"program-in-halanha-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-188931-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हल्लाहं स्कूल में एनसीसी ट्रूप का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हल्लाहं स्कूल में एनसीसी ट्रूप का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर
विज्ञापन
शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हालांह में एनसीसी ट्रूप का शुभारम्भ के बाद संब
कर्नल जेएस चौहान बोले- एनसीसी से अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना होगी मजबूत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हल्लाहं में सोमवार को एनसीसी हाफ ट्रूप का विधिवत शुभारंभ किया गया। 1 एचपी एनसीसी बटालियन नाहन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जेएस चौहान ने ट्रूप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, तीनों पंचायतों के प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
एनसीसी ट्रूप शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को विभिन्न एनसीसी शिविरों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का भी मौका मिलेगा।
कर्नल जेएस चौहान ने विद्यार्थियों को एनसीसी ट्रूप की शुरुआत पर बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व विकास और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से एनसीसी के माध्यम से अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों से एनसीसी गतिविधियों को सफल बनाने में निरंतर सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
--
चार दशक बाद उसी स्कूल में लौटे कर्नल चौहान
एनसीसी ट्रूप का शुभारंभ कर्नल जेएस चौहान के लिए विशेष रूप से भावुक पल रहा। वह स्वयं इसी विद्यालय के विद्यार्थी रह चुके हैं। करीब चार दशक बाद उसी विद्यालय परिसर में एनसीसी ट्रूप का शुभारंभ करने का अवसर मिलने पर उन्होंने इसे गर्व और संतोष का विषय बताया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाकर अनुशासित कैडेट, बेहतर विद्यार्थी और जिम्मेदार नागरिक बनें।-- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हल्लाहं में सोमवार को एनसीसी हाफ ट्रूप का विधिवत शुभारंभ किया गया। 1 एचपी एनसीसी बटालियन नाहन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जेएस चौहान ने ट्रूप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, तीनों पंचायतों के प्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
एनसीसी ट्रूप शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा विद्यार्थियों को विभिन्न एनसीसी शिविरों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
कर्नल जेएस चौहान ने विद्यार्थियों को एनसीसी ट्रूप की शुरुआत पर बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं के व्यक्तित्व विकास और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से एनसीसी के माध्यम से अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों से एनसीसी गतिविधियों को सफल बनाने में निरंतर सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
चार दशक बाद उसी स्कूल में लौटे कर्नल चौहान
एनसीसी ट्रूप का शुभारंभ कर्नल जेएस चौहान के लिए विशेष रूप से भावुक पल रहा। वह स्वयं इसी विद्यालय के विद्यार्थी रह चुके हैं। करीब चार दशक बाद उसी विद्यालय परिसर में एनसीसी ट्रूप का शुभारंभ करने का अवसर मिलने पर उन्होंने इसे गर्व और संतोष का विषय बताया। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाकर अनुशासित कैडेट, बेहतर विद्यार्थी और जिम्मेदार नागरिक बनें।