{"_id":"6aa7f689bac433bb7d066cce","slug":"picup-driver-problem-nahan-news-c-177-1-ssml1030-188904-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: क्षेत्र में छोटा हाथी वाहन चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: क्षेत्र में छोटा हाथी वाहन चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराया
विज्ञापन
एसडीएम पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र के माल वाहक संचालक। संवाद
ई-रिक्शा की माल ढुलाई से छोटा हाथी चालकों का कारोबार प्रभावित
-रोजगार पर संकट का आरोप, मालवाहक चालकों ने एसडीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार
-बाजार से गोदाम तक भारी सामान ढोने का आरोप, टैक्स-परमिट चुकाने वाले चालकों ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के बाजार में माल ढुलाई के कारोबार को लेकर छोटे मालवाहक वाहन चालकों और ई-रिक्शा ऑपरेटरों के बीच टकराव सामने आया है। ई-रिक्शा द्वारा सवारियों के साथ व्यावसायिक सामान ढोने का आरोप लगाते हुए छोटा हाथी और पिकअप वाहन चालकों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
मालवाहक चालक सौरभ, संजय कुमार समेत अन्य चालकों ने कहा कि ई-रिक्शा और कुछ टेंपो चालक बाजार, दुकानों, गोदामों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लोहे के सरिए, कट्टे और अन्य सामान की ढुलाई कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कम किराये में माल ढुलाई किए जाने से टैक्स और परमिट समेत अन्य शुल्क अदा करने वाले छोटे मालवाहक वाहन चालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
चालकों का कहना है कि ई-रिक्शा को यात्री परिवहन के लिए अनुमति दी गई है, लेकिन व्यावसायिक माल ढुलाई से छोटे मालवाहक वाहनों के लिए बाजार में प्रतिस्पर्धा असमान हो रही है। काम घटने से वाहन की किस्त, बीमा, टैक्स और परिवार का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने व्यावसायिक माल ढोने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ परिवहन नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
-- -
टेंपो यूनियन में शामिल करने की भी मांग
दर्जनों छोटा हाथी और टेंपो चालकों ने द सिरमौर टेंपो यूनियन सूरजपुर में शामिल करने की मांग भी उठाई। उन्होंने इसके लिए यूनियन की इकाई के साथ बैठक करवाने का आग्रह किया।
-- -
अवैध माल ढुलाई पर होगी कार्रवाई
एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि वाहन चालकों का प्रतिनिधिमंडल मिला है और समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर माल ढोने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-- -
विज्ञापन
-रोजगार पर संकट का आरोप, मालवाहक चालकों ने एसडीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार
-बाजार से गोदाम तक भारी सामान ढोने का आरोप, टैक्स-परमिट चुकाने वाले चालकों ने उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के बाजार में माल ढुलाई के कारोबार को लेकर छोटे मालवाहक वाहन चालकों और ई-रिक्शा ऑपरेटरों के बीच टकराव सामने आया है। ई-रिक्शा द्वारा सवारियों के साथ व्यावसायिक सामान ढोने का आरोप लगाते हुए छोटा हाथी और पिकअप वाहन चालकों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
मालवाहक चालक सौरभ, संजय कुमार समेत अन्य चालकों ने कहा कि ई-रिक्शा और कुछ टेंपो चालक बाजार, दुकानों, गोदामों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लोहे के सरिए, कट्टे और अन्य सामान की ढुलाई कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कम किराये में माल ढुलाई किए जाने से टैक्स और परमिट समेत अन्य शुल्क अदा करने वाले छोटे मालवाहक वाहन चालकों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
चालकों का कहना है कि ई-रिक्शा को यात्री परिवहन के लिए अनुमति दी गई है, लेकिन व्यावसायिक माल ढुलाई से छोटे मालवाहक वाहनों के लिए बाजार में प्रतिस्पर्धा असमान हो रही है। काम घटने से वाहन की किस्त, बीमा, टैक्स और परिवार का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने व्यावसायिक माल ढोने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ परिवहन नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
टेंपो यूनियन में शामिल करने की भी मांग
दर्जनों छोटा हाथी और टेंपो चालकों ने द सिरमौर टेंपो यूनियन सूरजपुर में शामिल करने की मांग भी उठाई। उन्होंने इसके लिए यूनियन की इकाई के साथ बैठक करवाने का आग्रह किया।
अवैध माल ढुलाई पर होगी कार्रवाई
एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि वाहन चालकों का प्रतिनिधिमंडल मिला है और समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर माल ढोने वाले ई-रिक्शा के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।