फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hindi divas rajgarh and dadhau

Sirmour News: भाषण, निबंध, कविता पाठ, वाद-विवाद और पोस्टर निर्माण में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 15 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
hindi divas rajgarh and dadhau
डिग्री कालेज ददाहू में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागी। संवाद
-हिंदी दिवस पर ददाहू और राजगढ़ के कॉलेजों में प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू/राजगढ़ (सिरमौर)। हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय ददाहू और राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध लेखन, नारा लेखन, कविता पाठ, वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राजकीय महाविद्यालय ददाहू में आयोजित भाषण स्पर्धा में विशाखा ने प्रथम, किरण ने द्वितीय और प्रगति ने तृतीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में दिक्षु प्रथम, रीता देवी द्वितीय और करिश्मा तृतीय रहीं। नारा लेखन में अंजना ने पहला, करिश्मा ने दूसरा और सुमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में टीम-ए से किरण प्रथम रहीं। प्रतियोगिता में प्रगति, अदिति शर्मा, हिमानी, अनीश, ताक्षी, स्नेहा और आरती ने भी भाग लिया। कविता पाठ में हिमानी प्रथम, आरती शर्मा द्वितीय और अंजना तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


ददाहू के एकेएम पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। कनिष्ठ वर्ग में अनु गोयल ने 27 अंक लेकर प्रथम, आरोही ने 25 अंक के साथ द्वितीय और आर्या ने 23.6 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में ध्रुव 23.6 अंक के साथ प्रथम, कयांश 23.3 अंक के साथ द्वितीय और आरती 23 अंक के साथ तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सोनाक्षी प्रथम, रचित द्वितीय और तमन्ना तृतीय रहीं। कविता वाचन में महक ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा और दिव्यांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद में सुहानी वर्मा एवं अनिरुद्ध शर्मा की जोड़ी प्रथम, पद्मिनी एवं चंचल द्वितीय और साक्षी एवं आकांक्षा तृतीय रहीं।

पोस्टर निर्माण में नूतन ठाकुर प्रथम, नियति द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। मुहावरा संवाद में सलोनी एवं किंजल ने प्रथम, नीतिका एवं अक्षरा ने द्वितीय तथा सारिका एवं रुचिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। हिंदी निबंध लेखन में खुशी प्रथम, सिमरन ठाकुर द्वितीय और संचिता तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी में दीपक चौहान प्रथम, राजेश्वर द्वितीय और तमन्ना तृतीय रहीं।


विद्यार्थियों ने कहानी और नाट्य प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की सहायक आचार्या प्रो. पूनम शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. रमेश चौहान ने हिंदी के महत्व और विद्यार्थियों के जीवन में इसकी भूमिका पर विचार रखे।---

डिग्री कालेज ददाहू में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागी। संवाद

डिग्री कालेज ददाहू में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed