{"_id":"6aa7e0123d827f5ebe03b9ca","slug":"different-pratiyogita-in-sanskrit-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-188900-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ कपिल चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ कपिल चमके
विज्ञापन
संस्कृत कॉलेज में शिक्षकों के साथ हिंदी दिवस पर को लेकर बनाए पोस्टर दिखाती छात्राएं। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा विभाग के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भाषण, मौलिक कविता, नारा लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शास्त्री द्वितीय वर्ष के ऋषभ कपिल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रक्-शास्त्री द्वितीय वर्ष के देवांश मिश्रा ने द्वितीय और शास्त्री तृतीय वर्ष की राशि तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मौलिक कविता पाठ में ऋषभ कपिल पहले, अंशुल दूसरे और अनुष्का, भगवती प्रसाद व प्रियंका ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान अर्जित किया। नारा लेखन में मधु चौहान पहले, रितिका दूसरे और साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
निबंध लेखन में अंबिका पहले, निशु चौधरी दूसरे और अभिनव तिवारी ने तीसरा स्थान पाया। प्राचार्य डॉ. नरेश चंद शर्मा ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने और साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक आचार्य (हिंदी) मोहम्मद अली, आचार्य (दर्शन) डॉ. सीमा वर्मा, सहायक आचार्य (राजनीति विज्ञान) तारा चंद शर्मा सहित अन्य आचार्यगण और गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।-- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी भाषा विभाग के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भाषण, मौलिक कविता, नारा लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शास्त्री द्वितीय वर्ष के ऋषभ कपिल ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रक्-शास्त्री द्वितीय वर्ष के देवांश मिश्रा ने द्वितीय और शास्त्री तृतीय वर्ष की राशि तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
मौलिक कविता पाठ में ऋषभ कपिल पहले, अंशुल दूसरे और अनुष्का, भगवती प्रसाद व प्रियंका ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान अर्जित किया। नारा लेखन में मधु चौहान पहले, रितिका दूसरे और साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
निबंध लेखन में अंबिका पहले, निशु चौधरी दूसरे और अभिनव तिवारी ने तीसरा स्थान पाया। प्राचार्य डॉ. नरेश चंद शर्मा ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने और साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक आचार्य (हिंदी) मोहम्मद अली, आचार्य (दर्शन) डॉ. सीमा वर्मा, सहायक आचार्य (राजनीति विज्ञान) तारा चंद शर्मा सहित अन्य आचार्यगण और गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।