{"_id":"677e7799fa13e2d5fd031c7e","slug":"karchham-sangla-chitkul-road-comes-under-bro-after-11-months-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-127936-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क 11 माह बाद हुई बीआरओ के अधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क 11 माह बाद हुई बीआरओ के अधीन
तीन स्थानों पर स्थापित किए सीमा सड़क संगठन के कार्यालय
51 मजदूर और सात मशीनें सड़क बहाली में हर वक्त रहेंगी तैनात
अभी बर्फ हटाने में जुटा संगठन, अप्रैल के बाद होगा मेटलिंग, टारिंग कार्य शुरू
देश सीमा पर तैनात जवानों और सांगला वैली के हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
बीरबल नेगी
सांगला(किन्नौर)। आखिर लंबे इंतजार के बाद देश सीमा को जोड़ने वाली कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधीन हो गई है। जिले के लोगों खासकर सांगला वैली के हजारों लोगों सहित देश सीमा पर तैनात सेना और आईटीबीपी के जवानों के लिए यह राहत की खबर है। बीआरओ के अधीन होने के बाद अब यह सड़क 12 महीने यातायात के लिए बहाल रहेगी। करीब 42 किलोमीटर सड़क का जल्द कायाकल्प होगा। गौर हो कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सांगला वैली को जोड़ने वाली कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क को सीमा सड़क संगठन के अधीन करने की औपचारिकताएं बीते 11 माह से चल रही थीं। अब सभी औपचाकिताएं पूरी होने के बाद सीमा सड़क संगठन ने सड़क को यातायात के लिए बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। सीमा सड़क संगठन के अधीन आने वाली करीब 42 किलोमीटर सड़क पर इन दिनों बर्फ हटाने का कार्य चल रहा है। सीमा सड़क संगठन ने तीन स्थानों सांगला के थापा सारिंग, रकछम और छितकुल में अपने कार्यालय स्थापित किए हैं। सड़क की देखरेख और मरम्मत के लिए बाकायदा करीब 51 मजदूर और सात मशीनें तैनात कर दी हैं। बर्फबारी का सीजन समाप्त होते ही अप्रैल माह से सड़क के कायाकल्प का कार्य शुरू होगा। संगठन कड़छम से लेकर छितकुल तक सड़क को जगह-जगह चौड़ा करने सहित सड़क की मेटलिंग, टारिंग, निकासी नालियों और क्रैश बैरियर लगाने का कार्य करेगा। सड़क की हालत सुधरने के बाद सांगला वैली कर 11 पंचायतों के हजारों ग्रामीण लाभान्वित होंगे। वहीं, किसानों-बागवानों को अपनी नकदी फसलें मंडी पहुंचाने में अब पहले से काफी आराम मिलेगा। देश सीमा को जोड़ने वाली इस सड़क के कायाकल्प होने से देश सीमा से सटे मस्तरंग, बटसेरी, छितकुल के नगस्ति, रानी कंडा, नित्थल, थाच, थाना दुमति स्थित आईटीबीपी और भारतीय सेना जवानों को भी काफी लाभ पहुंचेगा। उन्हें रसद, खाद्य सामग्री और अन्य सामान पहुंचाना पहले की अपेक्षा काफी सुलभ होगा। यही नहीं देश विदेश से सांगला, छितकुल और रक्षम पहुंचने वाले हजारों पर्यटकों को भी आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा।
कड़छत-सांगला-छितकुल सड़क संगठन के अधीन हो चुकी है। लंबे समय तक चली औपचारिकताओं के बाद अब संगठन सड़क का जिम्मा संभालेगा। वर्तमान में सड़क से बर्फ हटाई जा रही है। अप्रैल माह से सड़क की मेटलिंग, टारिंग, निकासी नालियां, क्रैश बैरियर लगाने सहित सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा। - प्रदीप सिंह, ओसी पोवारी सीमा सड़क संगठन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।