{"_id":"6ab64b4912ce28eb9e0eac8c","slug":"the-amarbagh-tandi-road-will-remain-closed-from-today-until-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170651-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अमरबाग-तांदी सड़क आज से 10 अक्तूबर तक रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अमरबाग-तांदी सड़क आज से 10 अक्तूबर तक रहेगी बंद
विज्ञापन
. 360 मीटर हिस्से में होगा सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण
. छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल नित्थर के तहत अमरबाग से तांदी सड़क पर 26 सितंबर से 10 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। निरमंड के एसडीएम के निर्देश के तहत धारटू स्थान पर सड़क के करीब 360 मीटर हिस्से में सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान छोटे और बड़े दोनों प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार यह निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) स्टेज-4 के तहत किया जा रहा है। धारटू के पास सड़क का यह हिस्सा पानी के कारण लगातार खराब हो रहा था। अब इसे सीमेंट-कंक्रीट से तैयार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सके। विभाग ने पंचायत बिउंगल, कुठेड़, तांदी, नित्थर, दलाश, जाबन और च्वाई सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि 26 सितंबर से 10 अक्तूबर तक सड़क बंद रहने के दौरान अपने आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, लोक निर्माण विभाग नित्थर के कनिष्ठ अभियंता हिमांशु कटोच ने कहा कि सड़क बंद करने का निर्णय निर्माण कार्य को सुरक्षित और निर्धारित समय में पूरा करने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क का संबंधित हिस्सा पानी के कारण खराब हो रहा था। सीमेंट-कंक्रीट कार्य पूरा होने के बाद लोगों को पहले की अपेक्षा बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। विभाग ने क्षेत्रवासियों से निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील की है ताकि सड़क का काम निर्धारित अवधि में पूरा कर मार्ग को यातायात के लिए खोला जा सके।