फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vani Verma and Daksh Sharma received the Best Athlete award

Rampur Bushahar News: वानी वर्मा और दक्ष शर्मा को मिला बेस्ट एथलीट का पुरस्कार

Fri, 25 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vani Verma and Daksh Sharma received the Best Athlete award
गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह में विजेताओं को सम्मानित करते मुख्याति​​थि। स्
. गॉर्टन मिशन स्कूल के वार्षिक समारोह में छाया भारत की संस्कृति और संघर्ष
विज्ञापन

. कथक, चंबा नृत्य और जिमनास्टिक ने मोहा मन, सरोजिनी सदन बना सर्वश्रेष्ठ सदन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गॉर्टन मिशन स्कूल कोटगढ़ में वार्षिक दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नाटिका और रोमांचक खेल प्रदर्शनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। चंबा नृत्य और महिला सशक्तीकरण पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मिडिल सेक्शन के विद्यार्थियों ने सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत की खुशहाली से लेकर गुलामी और स्वतंत्रता संघर्ष तक की कहानी को नाटिका के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने डंबल, जिम्नास्टिक में हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। वहीं, छात्राओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर समारोह में देशभक्ति का रंग भर दिया। मुख्य अतिथि डीएसपी राजीव मेहता ने विद्यार्थियों को वार्षिक पुरस्कार प्रदान किए। अंतर सदन प्रतियोगिताओं में क्रॉस कंट्री, सोशल साइंस क्विज सीनियर और अकादमिक में टैगोर सदन ने ट्रॉफी जीती। भाषण, बास्केटबॉल और कॉमर्स क्विज में इकबाल सदन, हिंदी भाषण में दीनबंधु सदन और बैडमिंटन, साइंस क्विज, वॉलीबॉल, हिंदी-अंग्रेजी कविता पाठ, एथलेटिक्स और रस्साकशी में सरोजिनी सदन विजेता रहा। सरोजिनी सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी प्रदान की गई। बेस्ट एथलीट का पुरस्कार वानी वर्मा और दक्ष शर्मा को मिला। सत्र 2025-26 के अकादमिक पुरस्कार भी विद्यार्थियों को दिए गए। आईएसई वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर आराध्या ग्रेक और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मन्नत ठाकुर को सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं में उत्तम आचरण के लिए भी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह के अंत में प्रधानाचार्य रोहिणी मिन्हास ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को बधाई दी। डीएसपी राजीव मेहता ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article