फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National Song resonates at Sarvapalli Institute; students sensitized

Rampur Bushahar News: सर्वपल्ली संस्थान में गूंजा राष्ट्रगीत, विद्यार्थियों को किया जागरूक

Fri, 25 Sep 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
National Song resonates at Sarvapalli Institute; students sensitized
सर्वपल्ली बीएड कॉलेज में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रशिक्षुओं को किया जागरूक। स्रोत
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड एवं डिग्री कॉलेज, बालना नोगली में वंदे मातरम के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आचार्य राजिंद्र सदरेट ने किया। उन्होंने संस्थान की प्राचार्या, शिक्षकों, गैर शिक्षण कर्मचारियों, विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। संस्थान की प्राचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वंदे मातरम के ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व की जानकारी दी गई। सरकार की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजे वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य ने वंदे मातरम सामूहिक ज्ञान कार्यक्रम और नमामि भारत के अंतर्गत वंदे मातरम के 150वें वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता आंदोलन और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय गीत है। डॉ. शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्या, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ की सराहना की और विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पूरे संस्थान में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का वातावरण देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article