{"_id":"6ab677c91c5f3895ba003fb1","slug":"villagers-danced-enthusiastically-to-nati-music-while-dressed-in-traditional-kullvi-attire-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170711-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोवा में धूमधाम से मनाया मेला, सैकड़ों लोगों ने देवी-देवताओं के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोवा में धूमधाम से मनाया मेला, सैकड़ों लोगों ने देवी-देवताओं के किए दर्शन
विज्ञापन
. कुल्लवी परिधान में नाटी पर खूब झूमे ग्रामीण
. चार देवी-देवताओं के ऐतिहासिक मिलन ने बढ़ी मेले की रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर उपतहसील की कुठेड़ पंचायत के धार्मिक और सांस्कृतिक रोवा मेले का शुक्रवार को समापन हुआ। दो दिवसीय मेले में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने स्थानीय देवी-देवताओं के दर्शनकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रोवा मेले के समापन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष गोविंद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मेले में क्षेत्र के चार प्रमुख देवी-देवताओं का ऐतिहासिक मिलन आकर्षण का केंद्र रहा। देवता साहिब कुईकंडा नाग के सानिध्य में आयोजित मेले में नाग चवासी, गढ़ूंबी नाग और जलधारी माता शानो दुर्गा ने शिरकत की। चारों देवी-देवताओं के मिलन के साक्षी सैकड़ों श्रद्धालु बने। मेले में कुल्लवी संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। कुल्लवी परिधान और कलगी से सुसज्जित ढोल-नगाड़ों की थापपर ग्रामीणों ने पारंपरिक नाटी डाली। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के सचिव दलीप जोशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी की महिला अध्यक्ष प्रभा भारती सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी और जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।