{"_id":"67b5e1464a6adb71c706ccfb","slug":"video-people-of-muslim-community-met-eo-regarding-installation-of-maharana-pratap-statue-near-the-mosque-in-doli-and-extended-their-support","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : डोली में मस्जिद के समीप महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना को लेकर ईओ से मिले मुस्लिम समुदाय के लोग, दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : डोली में मस्जिद के समीप महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना को लेकर ईओ से मिले मुस्लिम समुदाय के लोग, दिया समर्थन
डोली में मस्जिद के समीप महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना को लेकर छिड़ा विवाद आखिर थम गया है। मुस्लिम सुधार सभा सुजानपुर के पदाधिकारियों ने नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर से बुधवार को दोपहर बाद मुलाकात की। सभा के प्रतिनिधिमंडल ने पार्क के निर्माण और महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाए जाने के कार्य को समर्थन दिया है। सभा ने नगर परिषद की ओर से शहर में किए जा रहे विकास कार्य को भी सराहा है। मुस्लिम सुधार सभा सुजानपुर के पदाधिकारी निजाद्दीन ने कहा कि सुजानपुर में सभी लोग मिलजुल कर लंबे समय से रह रहे हैं। महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने का समर्थन किया जा रहा है। डीसी हमीरपुर को इस विषय पर दी गई शिकायत को वापस ले लिया है। नगर परिषद सुजानपुर की ओर से शहर के सौंदर्यकरण का बेहतर कार्य किया जा रहा है। वह नगर परिषद के कार्य को समर्थन देते हैं। नगर परिषद सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि मुस्लिक सुधार सभा के प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय में आकर मुलाकात की है। सभी ने मूर्ति स्थापित करने और पार्क के निर्माण के कार्य को सहमति दी है। यहां पर मूर्ति स्थापित करने का कार्य करने के साथ पार्क भी बनाया जा रहा है। यहां पर किसी तरह से आवागमन प्रभावित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस सिलसिले में नगर परिषद के पार्षदों की बैठक हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।