फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students asked CM Sukhu questions ranging from cleanliness to paper leaks.

Hamirpur (Himachal) News: सीएम सुक्खू से विद्यार्थियों ने पूछे स्वच्छता से लेकर पेपर लीक तक सवाल

Fri, 18 Sep 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 18 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Students asked CM Sukhu questions ranging from cleanliness to paper leaks.
रावमापा रैल में विद्यार्थियों से संवाद करते सीएम सुक्खू। विभाग
रंगस (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके करियर, पढ़ाई और शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलावों को लेकर फीडबैक लिया।
विज्ञापन

साथ ही सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने के बाद स्कूल में आए परिवर्तनों की जानकारी भी विद्यार्थियों से ली। संवाद के दौरान एक छात्रा ने पूछा कि समाज में सफाई को छोटा काम क्यों समझा जाता है और प्रदेश को स्वच्छ बनाने के लिए क्या किया जा सकता है।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि उसकी बहन सरकार के एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत कजाकिस्तान गई थी, जहां उसने बेहतर स्वच्छता व्यवस्था देखी। छात्रा ने हिमाचल प्रदेश को भी अधिक स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम सुक्खू ने सवाल को उचित बताते हुए कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी स्वच्छता को विशेष महत्व दिया। उन्होंने कहा कि घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित स्कूलों में पढ़ाई के अनुभव के बारे में पूछा। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें सीबीएसई पाठ्यक्रम रुचिपूर्ण लग रहा है।
एक छात्र ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों पर गंभीर मानसिक दबाव पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक नहीं होना चाहिए और नीट पेपर लीक की घटना से देश के युवाओं को गहरा आघात लगा है।
इस दौरान एक छात्रा ने स्कूल के लिए रंगस से बस सुविधा शुरू करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम कर रही है।

वहीं, एक प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थी ने स्कूल की टूटी सीढ़ियों की समस्या बताई। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सीढ़ियों की जल्द मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed