फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   F16 fighter jet crashes during training in michigan pilot ejects safely

मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान एफ-16 लड़ाकू विमान क्रैश: पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट; खेत में गिरा मलबा

Fri, 18 Sep 2026 06:29 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, डेट्रॉइट।
पीटीआई, डेट्रॉइट। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 18 Sep 2026 06:29 AM IST
सार

अमेरिका के मिशिगन में नियमित प्रशिक्षण के दौरान टेक्सास का एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने समय रहते विमान से इजेक्ट कर लिया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद ग्रामीण इलाके में विमान का मलबा और काला धुआं दिखाई दिया, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने लगातार विस्फोट होने की बात कही। सैन्य अधिकारियों ने पायलट की पहचान और चोटों की जानकारी साझा नहीं की।
 

विज्ञापन
F16 fighter jet crashes during training in michigan pilot ejects safely
एफ-16 विमान क्रैश ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के मिशिगन में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास का एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, हादसे से पहले पायलट ने विमान से सुरक्षित तरीके से इजेक्ट कर लिया। विमान ग्रामीण इलाके में गिरा, जिसके बाद वहां धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया।
विज्ञापन


149वीं फाइटर विंग के जनसंपर्क विशेषज्ञ सार्जेंट डेरेक गुटिरेज ने बताया कि पायलट को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, सैन्य नीति का हवाला देते हुए उन्होंने पायलट की पहचान और उसे लगी चोटों के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


कहां चल रहा था सैन्य अभ्यास?
यह विमान मिशिगन के अल्पेना स्थित नेशनल गार्ड बेस में चल रहे प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा था। यह जगह डेट्रॉयट से करीब 190 मील यानी 305 किलोमीटर उत्तर में है। दुर्घटनाग्रस्त विमान टेक्सास के ज्वाइंट बेस सैन एंटोनियो-लैकलैंड से आए कई एफ-16 विमानों में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज धमाके के बाद दिखा काला धुआं
हादसे के बाद आसपास रहने वाले लोगों ने तेज आवाज सुनने की बात कही। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान का मलबा खेत में गिरा था और वहां लगातार विस्फोट हो रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया क्या देखा
स्थानीय निवासी वेंडी सोबेक ने बताया कि उन्होंने और उनके पति ने घर के पास बहुत तेज धमाके की आवाज सुनी। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसके बाद उन्होंने काला धुआं देखा और उनके पति फ्रेड सोबेक घटनास्थल की ओर गए। फ्रेड सोबेक ने बताया कि उन्होंने सड़क से आगे एक खेत में बड़ा आग का गोला देखा। पास में एक घर और कैंपर भी था, लेकिन दोनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विस्फोटों के कारण उन्हें घटनास्थल से दूर जाने को कहा।

यह भी पढ़ेंईरान पर प्रतिबंधों को लेकर संयुक्त राष्ट्र में टकराव: रूस और चीन का अमेरिकी प्रस्ताव पर वीटो, ट्रंप को झटका


एफ-16 से जुड़े हादसों का रिकॉर्ड
अमेरिकी सेना ने एफ-16 विमानों को 1979 में उड़ाना शुरू किया था। एयरफोर्स सेफ्टी सेंटर के मुताबिक, वर्ष 2000 से अब तक एफ-16 से जुड़े कम से कम 14 'क्लास ए हादसे' हुए हैं। इस श्रेणी में आम तौर पर ऐसे मामले आते हैं, जिनमें 20 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो, विमान पूरी तरह नष्ट हो जाए या किसी सैन्यकर्मी की मौत हो।

दिसंबर में भी हुआ था एफ-16 हादसा
इससे पहले दिसंबर में अमेरिकी वायुसेना की एलीट थंडरबर्ड्स प्रदर्शन टीम का एफ-16C फाइटिंग फाल्कन दक्षिणी कैलिफोर्निया के रेगिस्तानी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस हादसे में भी पायलट विमान से सुरक्षित तरीके से इजेक्ट करने में सफल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed