फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kharwar-Mahal road being reinforced with retaining walls; relief from landslides expected.

Hamirpur (Himachal) News: खरवाड़-महल सड़क को मिल रहा डंगों का सहारा, भूस्खलन से मिलेगी राहत

Fri, 18 Sep 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 18 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kharwar-Mahal road being reinforced with retaining walls; relief from landslides expected.
खरवाड़ से महल वाया करहा सड़क पर लगाए जा रहा डंगा। संवाद
भरेड़ी(लदरौर)। खरवाड़ से महल वाया करहा सड़क पर बरसात के दौरान होने वाले भूस्खलन की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग भोरंज ने सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। संवेदनशील स्थानों पर सड़क किनारे डंगे लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके तहत कुल 9 में से 6 डंगों का निर्माण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

इन 6 डंगों के निर्माण पर करीब 13 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि शेष 3 डंगों पर करीब 3 लाख रुपये की लागत आएगी। विभाग के इस कदम से सड़क किनारे मिट्टी खिसकने की समस्या कम होगी और सड़क को नुकसान से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

यह सड़क भोरंज, लंबूल और हमीरपुर की दर्जनों पंचायतों को आपस में जोड़ती है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। ग्रामीणों की मांग पर विभाग द्वारा यह कार्य करवाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
संवेदनशील हिस्सों को मजबूत कर बरसात के दौरान सड़क की सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रयास किया जा रहा है। सड़क किनारे छह डंगे लगाए जा चुके हैं, शेष तीनों का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। -सुनील कुमार, कनिष्ठ अभियंता,लोक निर्माण विभाग भोरंज

खरवाड़ से महल वाया करहा सड़क पर लगाए जा रहा डंगा। संवाद

खरवाड़ से महल वाया करहा सड़क पर लगाए जा रहा डंगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article