फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   No waste disposal system in Bhoranj's Karha market; piles of garbage accumulating in the open.

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के करहा बाजार में कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं, खुले में लग रहे गंदगी के ढेर

Fri, 18 Sep 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 18 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
No waste disposal system in Bhoranj's Karha market; piles of garbage accumulating in the open.
करहा पंचायत में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर। संवाद
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत करहा बाजार और आसपास के गांवों में कचरा निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत में डंपिंग साइट न होने से लोग घरों और दुकानों का कचरा सड़क किनारे, खाली प्लॉटों और जल स्रोतों के पास फेंकने को मजबूर हैं, जिससे क्षेत्र में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
पांच वार्डों वाली इस पंचायत के बाजार क्षेत्र में कचरा उठाने या रखने के लिए कोई स्थायी स्थान नहीं है। खुले में फेंके जा रहे प्लास्टिक और घरेलू कचरे से राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी चिंता जल स्रोतों के पास फैल रही गंदगी को लेकर है, क्योंकि बरसात के दौरान यह कचरा बहकर पानी के स्रोतों तक पहुंच रहा है। क्षेत्र के लोगों ने पंचायत और संबंधित विभाग से तुरंत कचरा निस्तारण के लिए उचित डंपिंग साइट की व्यवस्था करने तथा नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
आगामी ग्राम सभा में प्लास्टिक के निपटान को लेकर चर्चा की जाएगी, ताकि समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। ग्रामीणों को खुले में कचरा न फेंकने की हिदायत दी गई है। पंचायत की ओर से लोगों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। -सुनीता कुमारी, प्रधान, करहा पंचायत

कचरा डालने के लिए कोई तय जगह नहीं है। मजबूरी में लोग खाली जगहों पर कचरा डाल देते हैं। कई जगह सड़क के किनारे कचरा पड़ा रहने से आने-जाने में भी परेशानी होती है। -जोगिंद्र कुमार, स्थानीय निवासी

पंचायत में पांच वार्ड हैं, लेकिन कचरा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था नहीं है। जल स्रोतों के आसपास कचरा नहीं फेंका जाना चाहिए। पंचायत को इसके लिए जल्द उचित व्यवस्था करनी चाहिए। -अश्वनी कुमार, स्थानीय निवासी


पंचायत में कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। दुकानदारों के सामने भी कचरा रखने की समस्या रहती है, जिससे खुले में कचरा फेंका जा रहा है। -नानक चंद,स्थानीय निवासी

करहा पंचायत में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर। संवाद

करहा पंचायत में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर। संवाद

करहा पंचायत में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर। संवाद

करहा पंचायत में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर। संवाद

करहा पंचायत में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर। संवाद

करहा पंचायत में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर। संवाद

करहा पंचायत में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर। संवाद

करहा पंचायत में सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article