{"_id":"6aca3df5831748e87b0d5ed1","slug":"video-nadaun-electricity-board-pensioners-did-not-receive-15-dearness-allowance-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नादौन: बिजली बोर्ड पेंशनरों को नहीं मिला 15 फीसदी महंगाई भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन: बिजली बोर्ड पेंशनरों को नहीं मिला 15 फीसदी महंगाई भत्ता
हिमाचल बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला हमीरपुर की बैठक नादौन में संपन्न हुई। इसमें जिला भर के पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान केके कपिल ने की। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सीएस चंदेल तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ढटवालिया विशेष रूप से सम्मिलित हुए। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनरों का एरियर तथा महंगाई भत्ता नहीं दिए जाने पर कड़ा रोष जताया गया। बैठक को संबोधित करते हुए दिलीप सिंह ढटवालिया ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा केवल मात्र पेंशन का एरियर टुकड़ों-टुकड़ों में बांट कर दिया जा रहा है। एक जनवरी 2016 से लेकर 2022 तक सेवानिवृत पेंशनरों का पे-स्केल, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट का कोई भुगतान नहीं किया जा रहा। पेंशनरों के लाखों रुपये की की देनदारियां लंबित हैं और 15 फीसदी महंगाई भत्ता भी नहीं दिया जा रहा। यदि प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांगें नहीं मानी गई तो नवंबर माह से जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा और उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो दिसंबर माह में शिमला में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।