{"_id":"6aca9ef0afb884ecfc0d215e","slug":"831-teachers-to-receive-training-to-strengthen-primary-education-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-211485-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए 831 शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए 831 शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण
Sun, 11 Oct 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक स्तर की पढ़ाई को प्रभावी बनाने के लिए 831 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समग्र शिक्षा के तहत डाइट गौना करौर में प्रस्तावित कार्यशाला का शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है।
इसमें जेबीटी, हेड टीचर (एचटी) और सेंटर हेड टीचर (सीएचटी) भाग लेंगे। कार्यशाला में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों, गतिविधि आधारित पढ़ाई और कक्षावार निर्धारित मॉड्यूल के अनुसार शिक्षण करवाने की जानकारी दी जाएगी।
इसका उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान विकसित करना तथा पढ़ने, लिखने और गणना करने की क्षमता को मजबूत करना है। वर्तमान में जिले के छह शिक्षा खंडों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाने के लिए विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
कोट
कार्यशाला के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी स्कूलों के शिक्षकों के लिए एक साथ कार्यशाला आयोजित की जाएगी। -नवीन,उपनिदेशक गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा