{"_id":"6aca9fa135c5cf33450d4499","slug":"navratri-begins-today-preparations-complete-at-avahdevi-and-ladrour-temples-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-211549-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आज से नवरात्र शुरू, अवाहदेवी और लदरौर मंदिर में तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आज से नवरात्र शुरू, अवाहदेवी और लदरौर मंदिर में तैयारियां पूरी
Sun, 11 Oct 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी माता मंदिर। संवाद
अवाहदेवी/लदरौर (हमीरपुर)। शारदीय नवरात्र के लिए अवाहदेवी माता मंदिर और संतोषी माता मंदिर लदरौर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं और नवरात्र पर नौ दिन तक लंगर लगाया जाएगा।
अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में 11 से 20 अक्तूबर तक दुर्गा पूजा महोत्सव आयोजित होगा। रविवार सुबह 9 बजे कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद दुर्गा पूजा और शाम छह बजे गायत्री परिवार की ओर से दीप यज्ञ आयोजित किया जाएगा।
मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे, जबकि प्रतिदिन शाम 7 बजे आरती होगी। महोत्सव के दौरान 12 अक्तूबर को रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता, 13 अक्तूबर को सुंदरकांड पाठ और 14 अक्तूबर को विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
वहीं, 15 अक्तूबर को महिला मंडलों की प्रस्तुतियां, 16 अक्तूबर को वैदिक अर्थ एवं श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता और 17 को पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। 18 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से माता की चौकी आयोजित की जाएगी।
20 अक्तूबर को सिंदूर कार्यक्रम, भंडारा, मूर्ति विसर्जन और शोभायात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा। उधर, संतोषी माता मंदिर लदरौर में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था पूरी कर ली गई है। यहां मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे और 9 दिन तक लंगर चलेगा।
अवाहदेवी मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।