Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Players display prowess at state-level school games; Jind crushes Bhiwani 13-2 in handball.
{"_id":"6aa541f154879cbcce00718a","slug":"video-jind-players-display-prowess-at-state-level-school-games-jind-crushes-bhiwani-13-2-in-handball-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: राज्य स्तरीय स्कूली खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, हैंडबॉल में जींद ने भिवानी को 13-2 से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: राज्य स्तरीय स्कूली खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, हैंडबॉल में जींद ने भिवानी को 13-2 से रौंदा
जींद। अर्जुन स्टेडियम में चल रही 59वीं हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को तीरंदाजी, हैंडबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले हुए। हैंडबॉल के मुकाबले अर्जुन स्टेडियम में हुए। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने मुकाबलों का शुभारंभ किया।
हैंडबॉल के अंडर-19 लड़कियों के मुकाबलों में जींद ने भिवानी को 13-2, हिसार ने करनाल को 10-2, फतेहाबाद ने पानीपत को 14-3 और कैथल ने कुरुक्षेत्र को 12-7 से हराया। अंडर-17 में हिसार ने पानीपत को 13-2, रोहतक ने अंबाला को 18-16, कैथल ने करनाल को 21-14 और जींद ने कुरुक्षेत्र को 14-9 से शिकस्त दी। अंडर-14 में जींद ने फरीदाबाद को 10-2, हिसार ने कुरुक्षेत्र को 19-6, फतेहाबाद ने भिवानी को 14-1 और कैथल ने अंबाला को 8-2 से हराया।
एईओ मुनीत बेरवाल ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता के समापन पर इंडस ग्लोबल अकादमी, किनाना में तीरंदाजी के कंपाउंड राउंड के मुकाबले होंगे। अर्जुन स्टेडियम में हैंडबॉल के फाइनल और नगूरा में वालीबॉल के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
बॉक्स
तीरंदाजी में हिसार और जींद का दबदबा
इंडस ग्लोबल अकादमी, किनाना में तीरंदाजी रिकर्व के मुकाबले हुए। अंडर-14 लड़कों में फरीदाबाद प्रथम, हिसार द्वितीय और पानीपत तृतीय रहा। लड़कियों में हिसार प्रथम, सिरसा द्वितीय और झज्जर तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कों में गुरुग्राम प्रथम, हिसार द्वितीय और फरीदाबाद तृतीय रहा, जबकि लड़कियों में फरीदाबाद प्रथम, सिरसा द्वितीय और हिसार तृतीय रहा। अंडर-19 लड़कों में हिसार ने प्रथम, जींद ने द्वितीय और सिरसा ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों में सिरसा प्रथम, जींद द्वितीय और गुरुग्राम तृतीय रहा।
बॉक्स
वालीबॉल में जींद ने कैथल को 2-0 से हराया
नगूरां में चल रहे वालीबॉल मुकाबलों में अंडर-19 लड़कियों में जींद ने कैथल, करनाल ने राई और पानीपत ने पंचकूला को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-17 में जींद ने रेवाड़ी को 2-0 से हराया, जबकि भिवानी ने रोहतक को शिकस्त दी। अंडर-14 में हिसार ने कुरुक्षेत्र और रोहतक ने फतेहाबाद को 2-0 से हराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।