फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Purushottam Rana was elected Pradhan, and Shalini Garg was elected female Up-Pradhan.

Jind News: पुरुषोत्तम राणा प्रधान, शालिनी गर्ग महिला उपप्रधान चुनी गईं

Sat, 12 Sep 2026 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Purushottam Rana was elected Pradhan, and Shalini Garg was elected female Up-Pradhan.
11जेएनडी 27 :विजयी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देते चुनाव अधिकारी। स्रोत : अ​धिवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। सफीदों बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इसमें प्रधान और महिला उपप्रधान पद के लिए मतदान हुआ। मतगणना के बाद एडवोकेट पुरुषोत्तम राणा ने प्रधान पद पर जीत दर्ज की। महिला उपप्रधान पद पर एडवोकेट शालिनी गर्ग विजयी रहीं।
चुनाव अधिकारी हरबीर सहरावत की देखरेख में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। यह प्रक्रिया शाम साढ़े चार बजे तक चली। कुल 279 मतदाताओं में से 270 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना प्रारंभ हुई। प्रधान पद के लिए पुरुषोत्तम राणा और हरीश वशिष्ठ के बीच सीधा मुकाबला था। पुरुषोत्तम राणा को 140 वोट मिले। वहीं, हरीश वशिष्ठ के खाते में 129 वोट आए। एक वोट रद्द घोषित किया गया। इस प्रकार राणा ने 11 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने बार एसोसिएशन की कमान संभाली।
विज्ञापन

महिला उपप्रधान पद पर मुकाबला एकतरफा रहा। शालिनी गर्ग ने शानदार जीत हासिल की। उन्हें 194 वोट प्राप्त हुए। उनकी प्रतिद्वंद्वी अन्नु सैनी को 73 वोट मिले। इस पद पर एक वोट रद्द हुआ और दो वोट नोटा को पड़े। शालिनी गर्ग ने 121 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान से पहले ही कुछ पदों पर सर्वसम्मति बन गई थी। उपप्रधान, सचिव और सहसचिव पद पर पहले ही पदाधिकारी चुने जा चुके थे। एडवोकेट सोहन सिंह को उपप्रधान चुना गया। एडवोकेट बलिंद्र को सचिव पद की जिम्मेदारी मिली। एडवोकेट मुस्कान को सहसचिव पद के लिए चुना गया था।

जीत के बाद नवनिर्वाचित प्रधान पुरुषोत्तम राणा ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। राणा ने कहा कि अधिवक्ता सदन की चौथी मंजिल पर नए चैंबर बनवाना उनकी प्राथमिकता है। इससे नए अधिवक्ताओं को बैठने और काम करने का बेहतर स्थान मिलेगा। पुरुषोत्तम राणा ने पिछले वर्ष भी प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उन्हें कुणाल अग्रवाल से 25 वोटों से हार मिली थी। इस बार उन्होंने जीत दर्ज कर पिछली हार का हिसाब चुकता कर दिया।

11जेएनडी 27 :विजयी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देते चुनाव अधिकारी। स्रोत : अधिवक्ता

11जेएनडी 27 :विजयी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देते चुनाव अधिकारी। स्रोत : अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed