{"_id":"6aa460e2832712713b0eee60","slug":"sood-brothers-step-forward-for-cow-service-adopt-ten-cows-jind-news-c-199-1-sroh1006-160112-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गौसेवा के लिए आगे आए सूद बंधु, दस गायों को लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गौसेवा के लिए आगे आए सूद बंधु, दस गायों को लिया गोद
Sat, 12 Sep 2026 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11जेएनडी17-कापड़ो गोशाला में शैड का उदघाटन करते हुए। स्रोत ग्रामीण
उचाना। कापड़ो स्थित बाबा फुल्लेसाध गोशाला में नवनिर्मित शेड का उद्घाटन समिति सदस्यों और ग्रामवासियों ने किया। इस अवसर पर गोशाला में गोसेवा को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
गोशाला संरक्षक गिरिश जैन ने बताया कि सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी अनिल सूद और अमित सूद, जो वर्तमान में अफ्रीका में रहते हैं, ने गोसेवा के संकल्प के तहत दस गायों को गोद लिया है। दोनों भाइयों ने इन गायों के पालन-पोषण के लिए गोशाला को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये देने का संकल्प लिया है।
उन्होंने बताया कि गोशाला में गायों के लिए हरे चारे का स्थायी प्रबंध किया गया है। करीब 40 एकड़ भूमि से हरा चारा उपलब्ध कराया जाता है। इसमें गोशाला की जमीन के साथ ग्रामीणों द्वारा दान की गई तथा ठेके पर ली गई भूमि भी शामिल है। गोशाला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जसबीर फौजी ने युवाओं की समाजसेवा और खेलों में उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने युवाओं से गोशाला की सेवा से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान नंदकुमार जैन, सुरेश जैन, नरेश जैन समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।