Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Tigrana village launches campaign against substance abuse; pledges to engage children in sports.
{"_id":"6acba433f2d6ac3aec0a8756","slug":"video-tigrana-village-launches-campaign-against-substance-abuse-pledges-to-engage-children-in-sports-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"तिगड़ाना गांव ने नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम, बच्चों को खेलों से जोड़ने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगड़ाना गांव ने नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम, बच्चों को खेलों से जोड़ने का संकल्प
भिवानी। युवाओं को नशे से दूर रखने और बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भिवानी जिले के गांव तिगड़ाना में विशेष मुहिम चलाई जा रही है। ग्रामीणों ने संकल्प लिया है कि गांव के हर बच्चे को खेलों से जोड़ा जाएगा, ताकि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। इसी अभियान के तहत गांव में एशियन गेम्स पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी इशिका सभरवाल और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर प्रिया घनघस को आमंत्रित किया गया। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें मेहनत के दम पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भिवानी गुप्तचर विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार मुख्य अतिथि रहे। आयोजन के दौरान दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
खेलों से बदलेगी युवाओं की दिशा
अभियान के आयोजक एवं गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह स्वयं खिलाड़ी रहे हैं और खेलों के माध्यम से ही पुलिस सेवा में पहुंचे हैं। उनका सपना है कि गांव का हर बच्चा खेलों से जुड़े और नशे से दूर रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। खेल बच्चों में अनुशासन, मेहनत और आगे बढ़ने का जज्बा पैदा करते हैं। इसी उद्देश्य से गांव में बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया जा रहा है और उन्हें सफल खिलाड़ियों से रूबरू करवाया जा रहा है। एशियन गेम्स में हॉकी के जरिए देश को पदक दिलाने वाली खिलाड़ी इशिका सभरवाल ने कहा कि खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि जीवन में हमेशा आगे बढ़ने का लक्ष्य रखना चाहिए और नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी कड़ी मेहनत करके देश के लिए पदक जीतना है। इसी दिशा में वह ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व करने और पदक हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।