{"_id":"6acb506b154ec99de20960de","slug":"video-arogya-mela-in-ayodhya-rudauli-affected-by-contractual-workers-strike-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली में संविदा कर्मियों की हड़ताल से प्रभावित हुआ आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली में संविदा कर्मियों की हड़ताल से प्रभावित हुआ आरोग्य मेला
अयोध्या में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का असर रविवार को रुदौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऐहार में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले पर भी दिखाई दिया। चिकित्सक डॉ. इकमाल खान के हड़ताल के चलते केंद्र पर नहीं आने से मरीजों को उपचार के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां एएनएम सुमन मौर्या मरीजों को देखती मिलीं। दोपहर दो बजे तक कुल 18 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
आरोग्य मेले में अशोक कुमार, बजरंगी, रेखा, बाबूलाल, नूर फातिमा, लल्लू और मोहम्मद जमाल सहित अन्य मरीज दवा लेने पहुंचे। फार्मासिस्ट शरण दास सिंह ने मरीजों को दवाइयां वितरित कीं, जबकि लैब टेक्नीशियन कुश कुमार भी मौजूद रहे।
इस दौरान ग्राम हरिहरपुर निवासी गर्भवती महिला तहसीन बानो को आयरन चढ़ाया गया। मौके पर वार्ड ब्वाय मुकेश कुमार और एएनएम नेहा प्रियदर्शी भी मौजूद रहीं। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने से आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों को अपेक्षित चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।