फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indigo-flight-power-bank-fire-Smoke-detected-delhi-chennai-plane-diverted-hyderabad

फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं: दिल्ली से चेन्नई आ रही इंडिगो की उड़ान में कैसे लगी आग? विमान हैदराबाद डायवर्ट

Sun, 11 Oct 2026 05:40 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 11 Oct 2026 05:40 PM IST
सार

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक उड़ान में रविवार को खराब पावर बैंक के कारण आग लग गई। आग विमान के ऊपर बने सामान रखने वाले कंपार्टमेंट में लगी। स्थिति को देखते हुए विमान का मार्ग बदलकर हैदराबाद कर दिया गया, जहां उसने सुरक्षित लैंडिंग की। घटना के दौरान एक यात्री ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया।

विज्ञापन
indigo-flight-power-bank-fire-Smoke-detected-delhi-chennai-plane-diverted-hyderabad
हैदराबाद में सुरक्षित लैंडिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान के अंदर यात्रियों का सामान रखने वाली जगह पर आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, एक यात्री के पावर बैंक में खराबी के कारण यह घटना हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ दिया गया। वहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन


घटना के दौरान यात्रियों में घबराहट
विमान में आग लगने की घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक यात्री ने इसे मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। वीडियो में कुछ यात्री अपने बैग की मदद से आग को बुझाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, घटना के सटीक समय और स्थान के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


केबिन क्रू ने संभाली स्थिति
इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई6115 एयरबस ए321-251एन विमान से संचालित हो रही थी। विमान को दिल्ली से दोपहर 1:10 बजे रवाना होना था, लेकिन इसने 1:30 बजे उड़ान भरी। चेन्नई पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4 बजे था। हालांकि, विमान में धुआं दिखाई देने के बाद इसका मार्ग बदल दिया गया।

एयरलाइन के मुताबिक, केबिन क्रू ने अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

इंडिगो ने जारी किया बयान
इंडिगो ने अपने बयान में बताया कि 11 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से चेन्नई जा रही उड़ान 6ई6115 में एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने लगा था। केबिन क्रू ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा नियमों के तहत पायलटों ने विमान को हैदराबाद ले जाने का निर्णय लिया और वहां सुरक्षित लैंडिंग कराई।


यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था
घटना के बाद यात्रियों को चेन्नई पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। इंडिगो ने यात्रियों को हुई परेशानी पर खेद जताया है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को जलपान उपलब्ध कराने और उन्हें समय-समय पर जानकारी देने समेत असुविधा कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी ने दोहराया कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed