{"_id":"6acb514b2ddbefffc405928a","slug":"video-badoli-mata-temple-2000-devotees-first-navratri-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: बारिश भी नहीं डिगा पाई श्रद्धालुओं की आस्था, बडोल माता मंदिर में पहले नवरात्र पर 2 हजार ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: बारिश भी नहीं डिगा पाई श्रद्धालुओं की आस्था, बडोल माता मंदिर में पहले नवरात्र पर 2 हजार ने किए दर्शन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:35 PM IST
Link Copied
झंडूता उपमंडल के प्रसिद्ध बडोली माता मंदिर में पहले नवरात्र पर करीब 2000 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह से ही मंदिर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दिनभर जारी रहा। नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बडोली माता के दर्शन करने पहुंचे। खराब मौसम और बारिश के बीच भी भक्तों ने मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के चलते मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की आवाजाही से मंदिर में रौनक देखने को मिली। पहले नवरात्र पर बारिश के बावजूद उमड़ी भीड़ ने बडोली माता के प्रति लोगों की गहरी आस्था को दर्शाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।