{"_id":"6acb555c8f3630749a0138c8","slug":"video-bilaspur-crpf-jawan-balwant-singh-thakur-dies-in-dehradun-accident-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"देहरादून में हादसे में बिलासपुर के सीआरपीएफ जवान बलवंत सिंह ठाकुर की मौत, 8 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में हादसे में बिलासपुर के सीआरपीएफ जवान बलवंत सिंह ठाकुर की मौत, 8 माह की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:52 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की उपतहसील भराड़ी के मलोट पंगे गांव निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान बलवंत सिंह ठाकुर (39) का शुक्रवार रात देहरादून में एक दुर्घटना में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को पैतृक गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने राइफलों से हवाई फायर कर उन्हें अंतिम सलामी दी और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
बलवंत सिंह ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर के पुत्र थे और सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर सेवाएं दे रहे थे। उनकी तैनाती देहरादून में थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे एक दुर्घटना में उनका निधन हो गया।
देश की सेवा में जुटे जवान के असामयिक निधन से उनके परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में गहरा दुख है। गांव में शोक का माहौल है और हर कोई परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है।
बलवंत सिंह ठाकुर अपने पीछे माता-पिता, पत्नी रेखा देवी, दो बेटियों और एक विवाहित बहन को छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी 11 वर्ष की है, जबकि छोटी बेटी महज आठ माह की है।
जवान के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता ने अपना बेटा खो दिया, पत्नी ने जीवनसाथी और दोनों मासूम बेटियों ने पिता को खो दिया। परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
रविवार को पैतृक गांव के श्मशान घाट में बलवंत सिंह ठाकुर का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। सैन्य सम्मान के साथ दी गई विदाई के समय माहौल गमगीन रहा।
बलवंत सिंह ठाकुर के निधन से मलोट पंगे गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।